👉 यह भी पढ़ें:
- जोरहाट में उमड़ा जनसैलाब: हिमंत सरमा के भव्य रोड शो ने बदला चुनावी माहौल, शहर घंटों रहा जाम
- संसद में लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा में बोले कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई- राहुल गांधी का माइक बंद कर दिया जाता है
- हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर गौरव गोगोई ने कहा-असम के सीएम कर रहे सारी हदें पार
- असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा आरोप, कहा-कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के पाकिस्तान से सीधे संबंध, एसआईटी की रिपोर्ट का दिया हवाला
- सीमावर्ती क्षेत्रों में हथियार लाइसेंस देने के फैसले पर गौरव गोगोई की तीखी प्रतिक्रिया, कहा –
- असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा का गंभीर आरोप: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी पाकिस्तान सरकार के वेतन पर काम करती थीं
0:00 left
गौरव गोगोई की पत्नी पर ‘ISI कनेक्शन’ का आरोप, हिमंत सरमा ने हमला किया तेज
असम की राजनीति में गौरव गोगोई और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के बीच तू-तू, मैं-मैं तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ गोगोई पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कथित संबंधों के आरोपों के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं।
हिमंत बिस्व सरमा का हमला: “ISI और RAW एक घर में कैसे?”
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मीडिया से बातचीत में कहा:
“क्या सांसद की पत्नी ने पाकिस्तान में काम किया?”
“क्या उनके पास भारत की नागरिकता है?”
“क्या गौरव गोगोई ने पाकिस्तान यात्रा की थी और क्या उन्होंने विदेश मंत्रालय से अनुमति ली थी?”
“ISI और RAW एक ही घर में कैसे रह सकते हैं?”
सरमा ने आरोप लगाया कि गौरव गोगोई की पत्नी के विदेशी नागरिकता पर सवाल उठना जायज है और उनकी पाकिस्तान कनेक्शन की जांच होनी चाहिए।
गौरव गोगोई का पलटवार: “अगर मेरी पत्नी ISI एजेंट है, तो मैं RAW एजेंट हूँ?”
कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने इन आरोपों को खारिज किया और कहा कि बीजेपी राजनीतिक ध्यान भटकाने के लिए यह मुद्दा उछाल रही है।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा—
“अगर मेरी पत्नी ISI एजेंट है, तो फिर मैं RAW का एजेंट हूँ।”
गोगोई ने आरोप लगाया कि हिमंत बिस्व सरमा ने अपनी पत्नी रिंकी भुइंया की मीडिया कंपनी को 10 करोड़ की सरकारी मदद दिलाई।
भाजपा ने 2015 में पाकिस्तान के उच्चायुक्त से मुलाकात पर भी उठाए सवाल
बीजेपी का आरोप है कि गौरव गोगोई ने 2015 में पाकिस्तान के तत्कालीन उच्चायुक्त से मुलाकात की थी।
भाजपा ने सवाल किया कि “क्या गोगोई ने विदेश मंत्रालय से इसकी अनुमति ली थी?”
गोगोई ने इस मुद्दे को बेबुनियाद करार दिया और कहा कि “सरमा अपनी पत्नी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से ध्यान हटाने के लिए यह विवाद खड़ा कर रहे हैं।”
हिमंत की पत्नी ने किया मानहानि का मुकदमा!
गौरव गोगोई के आरोपों पर हिमंत बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइंया ने मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
वहीं, कांग्रेस का कहना है कि सरमा खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और अब दूसरों पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
सवाल बहुत हैं



