पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत कांग्रेस में लौटे, चार साल बाद छोड़ दी ममता बनर्जी की पार्टी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

कोलकाता। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने फिर से कांग्रेस का दामन थाम लिया है। करीब चार साल बाद उन्होंने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी से नाता तोड़ा है। 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 2012 और 2014 में जंगीपुर से सांसद रहे अभिजीत मुखर्जी 2019 में लोकसभा चुनाव में हार गए थे। बता दें कि उनकी बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी ने हाल में ही कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था। अभिजीत मुखर्जी के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने राहत की सांस ली है।

65 वर्षीय अभिजीत पश्चिम बंगाल कांग्रेस मुख्यालय बिधान भवन में राज्य प्रभारी गुलाम अहमद मीर और प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। दोबारा कांग्रेस जॉइन करने के बाद उन्होंने कहा कि वह एक सिपाही के रूप में पार्टी में शामिल हुए हैं और पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार ही काम करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने कहा कि अभिजीत मुखर्जी के कांग्रेस जॉइन करने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

दो बार सांसद रह चुके हैं अभिजीत

अभिजीत मुखर्जी पेशे से एक इंजीनियर हैं। राजनीति में आने से पहले उन्होंने बड़ी कॉर्पोरेट फर्मों में काम किया। प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रपति बनने के बाद अभिजीत 2012 के उपचुनाव में बंगाल के जंगीपुर से सांसद चुने गए। 2014 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी की लहर के बाद भी जीत मिली थी। मगर वह 2019 के चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के खलीलुर रहमान से हार गए। यह उनके राजनीतिक जीवन का एक बड़ा मोड़ था। 2021 के विधानसभा चुनाव में टीएमसी की जीत के बाद उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया।

टीएमसी नहीं मिली थी कोई बड़ी जिम्मेदारी

टीएमसी में अभिजीत मुखर्जी संगठन या सरकार में कोई बड़ी भूमिका में नजर नहीं आए। मुखर्जी अपनी विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। उन्होंने 2012 में निर्भया कांड के बाद देश भर में हो रहे प्रदर्शन में शामिल महिलाओं को डेंटेड एंड पेंटेड कहकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया था। हालांकि आलोचना के बाद उन्होंने सार्वजनिक तौर से माफी भी मांगी थी।

बहन शर्मिष्ठा कांग्रेस पर साधती रहती हैं निशाना

अभिजीत की बहन शर्मिष्ठा मुखर्जी कांग्रेस पर लगातार हमले करती रहती हैं। मनमोहन सिंह के निधन के बाद जब शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला था। शर्मिष्ठा ने कांग्रेस पर प्रणब मुखर्जी के अपमान का आरोप लगाया था। उस समय अभिजीत ने पार्टी नेतृत्व का बचाव किया था। तभी से उनके कांग्रेस में लौटने के संकेत मिलने लगे थे।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।