भागीरथपुरा की घटना के बाद ‘सिर उठाकर’ सड़कों पर निकली कांग्रेस, सालों बाद जुटी इतनी भीड़, पहली बार ‘उमंग’ में दिखे कार्यकर्ता

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। सफाई में देश में लगातार आठ बार नंबर वन आने वाले इंदौर के भीगारथपुरा में गंदे पानी से मौत के मामले में भाजपा बैकपुट पर है। इनके नेता इस संकट से उबरने की कोशिश में जुटे हैं, लेकिन कांग्रेस ‘उमंग’ में है। भाजपा को भी कांग्रेस के इस उग्र रूप की उम्मीद नहीं थी, लेकिन कांग्रेस ने इस मामले में यह दिखा दिया कि वह जिंदा है और जनता के साथ है।

रविवार को बड़ा गणपति से राजवाड़ा तक कांग्रेस ने न्याय मार्च निकाला। जिसने भी इस यात्रा को प्रत्यक्ष देखा वह दंग रह गया। जिसने भी फोटो और वीडियो देखे, उसकी आंखों को पल भर भरोसा नहीं हुआ। कांग्रेस के अधिकांश वरिष्ठ नेताओं के साथ ही अनुमान से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर दिखाई दिए। इस पूरे मामले में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से दोस्ती के कारण कन्नी काट रहे पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को भी आना पड़ा। कांग्रेस की यह तस्वीर आने वाले भविष्य की राजनीति की दिशा भी तय कर सकती है। न्याय यात्रा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी हरीश चौधरी, अजय सिंह सहित प्रदेश के कांग्रेस विधायक–पार्षद, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी भी शामिल हुए है।

भाजपा ने इस मामले को हल्के में लिया

जब यह घटनाक्रम हुआ और पूरे देश में इसकी निंदा हो रही थी, भाजपा के मंत्री, महापौर, सांसद, विधायक, पार्षद बगलें झांक रहे थे। कोई घंटा बजा रहा था तो कोई भागीरथपुरा के पानी के साफ होने की गारंटी दे रहा था। कई लोग इसे मंत्रीजी के खिलाफ साजिश भी बता रहे थे। शुरुआती कई दिनों तक भाजपा के जिम्मेदारों के बयान ऐसे आ रहे थे, जैसे कुछ हुआ ही नहीं। इससे साफ जाहिर है कि भाजपा इसे हल्के में ले रही थी। जब मौतों का आंकड़ा बढ़ता गया, पानी की गुणवत्ता की रिपोर्ट आने लगी तो और पोल खुलने लगी।

उमंग सिंघार ने मुद्दे को तुरंत लपका

जब से कांग्रेस सत्ता से बाहर हुई है, जनता के किसी मुद्दे पर सरकार के खिलाफ कोई बड़ा आंदोलन नहीं कर पाई है। बाद में तो यह भी कहा जाने लगा कि कांग्रेस का जो भी अध्यक्ष आता है, वह सत्ता पक्ष का मोहरा बनकर रह जाता है। यही आरोप नेता प्रतिपक्ष पर भी लगते रहे हैं, लेकिन इस बार यह सारी बातें गलत साबित होती दिखीं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार इस मुद्दे को समझ चुके थे। वे इंदौर आए। भागीरथपुरा भी गए। बस्तियों में जाकर पानी की जांच भी की। लोगों से मिले। उनके बयान और वीडियो वायरल हुए, तब भाजपा को लगा की मामला गंभीर है। उमंग सिंघार अपना काम कर गए थे। कांग्रेस के अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी लगा कि यही वक्त है, लोहा गर्म है…।

जय के विरोध में वीरू को भी आना पड़ा

कांग्रेस और भाजपा में दिग्विजय सिंह और कैलाश विजयवर्गीय की जोड़ी को जय और वीरू के रूप में भी जाना जाता है। दोनों के संबंध किसी से छुपे नहीं हैं। हाल ही में विधानसभा में दिग्विजय सिंह की प्रशंसा कर विजयवर्गीय ने इस पर मुहर भी लगा दी थी। चूंकि मामला विजयवर्गीय के विधानसभा क्षेत्र का है, इसलिए दिग्विज सिंह अब तक इस मुद्दे पर कन्नी काट रहे थे। लेकिन, जब दिग्विजय को लगा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और वे अलग-थलग पड़ रहे हैं तो उन्होंने बचते-बचाते सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए। आज की न्याय यात्रा में उनका खुद मौजूद होना यह बताता है कि कांग्रेस के लिए मुद्दा कितना महत्वपूर्ण है।

कांग्रेस ने दिखा दिया कि वह अभी भी जिन्दा है

आज की यात्रा से कांग्रेस ने यह दिखा दिया है कि वह जिन्दा है और ऐसे मुद्दों पर वह जनता के साथ खड़ी है। खास बात यह रही कि इंदौर के सभी वार्डों के कार्यकर्ता रैली के रूप में इस यात्रा में शामिल होने आए। यह मुद्दा चूंकि हर व्यक्ति से जुड़ा है, इसलिए ऐसा काफी सालों बाद हुआ कि इंदौर के हर वार्ड के कांग्रेस कार्यकर्ता जागृत हो गए। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी काफी संख्या में कार्यकर्ता इसमें शामिल होने आए।

भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सबक

कांग्रेस का आज का प्रदर्शन भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए सबक है। भाजपा के लिए सबक यह कि अगर इतने गंभीर मुद्दे को भी वे हल्के में लेते रहेंगे तो वह आगे जाकर बहुत भारी पड़ने वाला है। जिस जनता के वोट से जीतकर भाजपा सत्ता में है, उसका ख्याल तो उसे रखना ही पड़ेगा। कांग्रेस के लिए सबक यह है कि अगर वह इस तरह के जनहित के मुद्दे जोर-शोर से उठाए तो जनता उसके साथ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर शिवराज ने मुख्य सचिव से की बात, बोले- सीएम से करूंगा चर्चा

सीहोर में वन विभाग की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्य सचिव से बात की। उन्होंने मुख्यमंत्री से चर्चा कर दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया।

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर बनाई 2-1 की बढ़त

भारत ने तीसरे टी20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराकर 2-1 की बढ़त बनाई। अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया।

श्रमोदय आवासीय स्कूल के 13 बच्चों को उल्टी-पेट दर्द, खाने में छिपकली मिलने का दावा

भोपाल के श्रमोदय आवासीय विद्यालय में 13 बच्चों को उल्टी और पेट दर्द की शिकायत। खाने में छिपकली मिलने का दावा किया गया। जांच जारी है।

विरोध प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी बोले- पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा

राहुल गांधी ने पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा की घोषणा की है। विपक्ष ने चुनाव आयोग से जुड़ी मांगें रखी हैं।

IND vs WI: होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने 15 मैच खेले, जानें रिकॉर्ड

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस मैदान पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी मजबूत रहा है।

इंदौर में वेस्टइंडीज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, होलकर स्टेडियम में बड़े स्कोर की उम्मीद

इंदौर में भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग, हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली-चेन्नई IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद विमान को हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित हैं।

दिल्ली पुलिस ने प्रोटेस्ट पर प्रेस कॉन्फेंस में कहा, ‘CJP ने कानून का पालन नहीं किया’

दिल्ली पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया।' पुलिस ने सुरक्षा कारणों से प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी।

कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को बताया दूसरा स्वतंत्रता संग्राम

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 12 अक्टूबर के विरोध को दूसरा स्वतंत्रता संग्राम बताया। यह आंदोलन मतदान अधिकारों की सुरक्षा के लिए है।

कॉकरोच जनता पार्टी ने पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर उठाए गंभीर सवाल

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली पुलिस के अमानवीय व्यवहार पर सवाल उठाए हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।