👉 यह भी पढ़ें:
- NEET UG Controversy: पवन खेड़ा का PM मोदी और धर्मेंद्र प्रधान पर हमला, पूछा- ‘शिक्षा मंत्री इस्तीफा कब देंगे?’
- Rajya Sabha Election : कांग्रेस का बड़ा दांव, पवन खेड़ा को मिला राज्यसभा टिकट
- सुप्रीम कोर्ट में बोले कांग्रेस नेता पवन खेड़ा-मुझे गिरफ्तार कर जलील करने की जरूरत नहीं
- पवन खेड़ा को झटका, अब सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी कांग्रेस
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की जमानत याचिका गुवाहाटी हाईकोर्ट से खारिज
- कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, हाईकोर्ट के अंतरिम जमानत आदेश पर रोक, असम के सीएम की पत्नी पर आरोप का मामला
0:00 left
नई दिल्ली। भाजपा ने मंगलवार को नितिन नबीन को राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया है। इसके बाद कांग्रेस ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। कांग्रेस के मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि ये चुनाव है या बिग बॉस का खेल। अगर यह चुनाव था तो प्रक्रिया कहां हुई।
पवन खेड़ा ने सवाल उठाया कि पहले नाम तय करना और फिर चुनाव की बात करना किस तरह का लोकतांत्रिक तरीका है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा में संगठनात्मक चुनाव सिर्फ दिखावा बनकर रह गए हैं और असली फैसले पहले ही बंद कमरों में हो जाते हैं।
बॉस-बॉस के खेल में जनता का ध्यान भटका रहे
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर भी तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि पार्टी मामलों में नितिन नवीन उनके बॉस हैं। पवन खेड़ा ने कहा कि भाजपा में कभी कोई किसी का बॉस बन जाता है और कभी कोई और। उन्होंने इसे बॉस–बॉस का खेल बताते हुए कहा कि देश और जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है। पवन खेड़ा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि इस प्रक्रिया में चुनाव आयोग की कोई भूमिका ही नहीं रही, इसलिए उन्हें “छेड़छाड़” का मौका भी नहीं मिला। कांग्रेस पहले से ही चुनावी प्रक्रियाओं को लेकर सवाल उठाती रही है और इस बयान के जरिए उसने अपने हमले को और तेज कर दिया।
प्रयागराज के विवाद का भी कर दिया जिक्र
पवन खेड़ा ने हाल ही में प्रयागराज संगम में स्नान को लेकर साधु–संतों से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया। पवन खेड़ा ने कहा कि एक तरफ हिंदू धर्म के बड़े संत आहत हैं और दूसरी तरफ भाजपा सत्ता के खेल में व्यस्त है। इसी संदर्भ में उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह राजनीति नहीं बल्कि ‘बिग बॉस’ जैसा शो बन गया है, जहां हर दिन नया ड्रामा दिखाया जाता है।



