नई दिल्ली। भाजपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। राजस्थान में पार्टी ने इस बार केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को टिकट देने से इनकार कर दिया है। इसी तरह केंद्रीय मंत्री जार्ज कूरियन को भी उम्मीदवार नहीं बनाया गया है। उनकी जगह डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा गया है।
भाजपा की सूची में कई चौंकाने वाले नाम
भजपा की सूची में कई बड़े और चौंकाने वाले नाम सामने आए हैं। मध्य प्रदेश से पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग को बड़ा मौका मिला है। उनके साथ रजनीश अग्रवाल को भी उम्मीदवार बनाया गया है। राजस्थान से राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को इस बार टिकट नहीं मिला है। भाजपा ने राजस्थान से डॉक्टर अलका गुर्जर और डॉक्टर सतीश पूनिया को मैदान में उतारा है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन उनकी जगह पार्टी ने अल्का गुर्जर को चुना है। राजस्थान से राज्यसभा के तीन सदस्यों, राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू और नीरज डांगी, का कार्यकाल 20 जून को खत्म होने वाला है। इनमें से दो सांसद भाजपा के हैं, जबकि डांगी कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करते हैं।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार
गुजरात में चारों सीटों पर उतारे उम्मीदवार
गुजरात से राजूभाई शुक्ला और मुकेशभाई राठवा को टिकट मिला है। उनके साथ मानसिंह परमार और जीतेन्द्र मेघजीभाई कंजारिया को भी उम्मीदवार बनया गया है। इस तरह भाजपा ने गुजरात की चारों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। ऐसे में कांग्रेस शायद पहली बार राज्यसभा के संदर्भ में गुजरात में शून्य हो जाएगी। अरुणाचल प्रदेश से ताई तागाक और मणिपुर से ए. शारदा देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा आलाकमान ने क्या दिया संदेश
भाजपा आलाकमान ने उम्मीदवारों की घोषणा के साथ पार्टी नेताओं को कई संदेश भी दिए हैं। दो केंद्रीय मंत्रियों रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कूरियन का नाम इस लिस्ट में नहीं है। दोनों का कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा है। इसका मतलब साफ है कि बिट्टू वे पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और मंत्रिपरिषद में नहीं रहेंगे। जॉर्ज कूरियन केरल बीजेपी के नेता हैं, उन्हें राज्य चुनावों के मद्देनजर राज्य सभा में लाया गया था।अब उनकी जगह एमपी से बीजेपी महासचिव तरुण चुग को मौका दिया गया है। राजस्थान से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया को राज्य सभा भेजा जा रहा है। पूनिया विधानसभा चुनाव हार गए थे लेकिन बाद के हरियाणा और बिहार विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर पार्टी का दिल जीता। पश्चिम बंगाल की शानदार जीत के बावजूद एक अन्य महासचिव सुनील बंसल को राज्यसभा नहीं भेजा गया है।



