देशभर में बढ़ी ठंड की मार: कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा

Date:

देशभर में बढ़ी ठंड की मार: कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट, उत्तर भारत में घना कोहरा

देश के अधिकांश राज्यों में ठंड का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। तापमान में तेजी से गिरावट के बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज भी कई राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। उत्तर भारत में जहां घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है, वहीं दिल्ली–एनसीआर में वायु प्रदूषण नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है।

up cold wave winter alert 26 november 2025 weather update today imd  forecast temper heavy rain noida mausam prediction। यूपी वालों के लिए 48  घंटे अहम! तेजी से आ रहा सेन्यार चक्रवाती

IMD के मुताबिक, 13 दिसंबर को कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण इन इलाकों में तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।

UP Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार! हल्के हुए धूप के तेवर,  इन जिलों में कोहरा - up weather update cold increased know today agra  lucknow meerut bareilly moradabad

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 13 से 15 दिसंबर तक सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आशंका है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश भी कोहरे की चपेट में आ सकते हैं। इसे देखते हुए यूपी के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान शीतलहर के कारण ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का मिजाज बिगड़ने वाला है। IMD ने जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बारिश का अनुमान जताया है, जबकि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी से ठंड अचानक बढ़ सकती है।

बिहार में भी ठंड का असर साफ नजर आ रहा है। राजधानी पटना समेत भागलपुर, पूर्णिया, गया और आरा में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। पछुआ हवाओं के चलते राज्य में ठंड बढ़ गई है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में शाम के समय धुंध छाए रहने की संभावना भी जताई है।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और ठंड व कोहरे के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर पर उठाए सवाल, इस प्रक्रिया को लोकतंत्र से छेड़छाड़ बताया

चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया पर विपक्षी दल लगातार सवाल उठाते रहे हैं। अब पूर्व चुनाव आयुक्त एसवाय कुरैशी ने एसआईआर प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि इस प्रक्रिया की नीयत ठीक नहीं है। इस प्रक्रिया के तहत करोड़ों वोटर्स के नाम हटाए गए हैं। यह लोकतंत्र के साथ छेड़छाड़ है।