इंदौर नगर निगम ने संपत्ति कर के ऑनलाइन स्वकर निर्धारण की सुविधा शुरू की है। अब संपत्ति मालिक इंदौर 311 मोबाइल ऐप के जरिए अपनी संपत्ति का स्वकर निर्धारण विवरणी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए सक्रिय मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है।
संपत्ति कर ऑनलाइन स्वकर निर्धारण के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य
नगर निगम के अनुसार, ऑनलाइन स्वकर निर्धारण विवरणी भरने और सत्यापन के लिए करदाता को अपना सक्रिय मोबाइल नंबर ऐप में दर्ज करना जरूरी है। निगम ने बताया कि मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संपत्ति से जुड़ी सूचनाएं, कर संबंधी जानकारी और छूट की जानकारी भेजी जाएगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- इंदौर नगर निगम ने पेयजल संरक्षण में सख्ती, सड़क पर पानी बहाने पर 16 चालान
- इंदौर में 24 मीटर सड़कों पर पूरे कमर्शियल नक्शे मंजूर होंगे
- दीपावली के दूसरे दिन इंदौर की सड़कों से 1500 टन से ज्यादा कचरा साफ
- मध्य प्रदेश के 16 शहरों में बनेगा शहरी आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मिलेगा त्वरित मदद
- इंदौर के 50 से अधिक बोरिंग में मिले हानिकारक ई-कोलाई बैक्टीरिया, एनजीटी ने नगर निगम को सख्त निर्देश दिए
- भोपाल: सफाईकर्मियों की हड़ताल पर CM मोहन यादव ने कहा, हित में हो रहा विचार

संपत्ति मालिक खुद दर्ज कर सकेंगे सही क्षेत्रफल
अगर किसी संपत्ति का क्षेत्रफल निगम के रिकॉर्ड या ई-नगर पालिका पोर्टल पर कम दर्ज है, तो अब मालिक ऐप के जरिए सही क्षेत्रफल दर्ज करा सकते हैं। इससे निगम के रिकॉर्ड में संपत्ति का वास्तविक क्षेत्रफल दर्ज करने का विकल्प मिलेगा।
21 प्रकार की त्रुटियों का ऑनलाइन सुधार संभव
इंदौर 311 ऐप के माध्यम से संपत्ति कर खाते में संशोधन के लिए 21 प्रकार की त्रुटियों के सुधार का आवेदन किया जा सकता है। साथ ही, करदाता दावे-आपत्ति भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
आवेदन और शिकायतों की लाइव ट्रैकिंग सुविधा
इंदौर 311 ऐप पर जमा किए गए आवेदनों और शिकायतों की लाइव ट्रैकिंग की सुविधा दी गई है। नागरिक देख सकते हैं कि उनका आवेदन किस अधिकारी के पास लंबित है और उस पर क्या कार्रवाई हुई है।
नगर निगम कार्यालय के चक्कर से राहत
नगर निगम के राजस्व प्रभारी निरंजन सिंह चौहान ने बताया कि मध्यप्रदेश नगर पालिक निगम अधिनियम, 1956 की धारा 138(2) के तहत हर भवन और भूमि स्वामी के लिए स्वकर निर्धारण विवरणी जमा करना जरूरी है। इस डिजिटल पहल से नागरिकों को संपत्ति कर निर्धारण और संशोधन के लिए कार्यालय के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिलेगी।



