इंदौर के भाजपा वालों ऐसे ही चुप्पी साधे रहो, एक दिन महापौर और विधायक भी बाहरी होगा!

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

वर्षों से भाजपा के प्रति वफादारी निभा रहे इंदौर के पास शहर के लिए लड़ने वाला कोई नेता नहीं। दशकों से यहां सांसद, विधायक और महापौर भाजपा के चुने जाते रहे हैं, लेकिन शहर के नाम पर मुंह पर पट्टी बांध लेते हैं। वर्तमान में इस शहर ने भाजपा को 9 विधायक चुन कर दिए, लेकिन जब संगठन की तरफ से नियुक्तियों की बारी आती है तो उसे एक भी स्थानीय नेता काबिल नहीं मिलता।
इंदौर के लोग उस समय दंग रह गए थे, जब शहर में सैकड़ों अच्छे नेता होने के बावजूद 2001 में देवास के नेता जयपाल सिंह चावड़ा को इंदौर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बना दिया गया था। उस समय भी किसी स्थानीय भाजपा नेता ने पुरजोर तरीके से इसका विरोध नहीं किया। चावड़ा साहब अपनी ही दुकान सजाते रहे और जब पद से हटे तो इंदौर से विधानसभा का टिकट भी मांगने लगे। उनके कार्यकाल में इंदौर में क्या-क्या काम हुए, इसकी जानकारी भाजपा के साथ ही शहर की जनता को भी है।
इसी का नतीजा निकला कि एक बार फिर प्रदेश संगठन आईडीए में एक बाहरी नेता शैलेंद्र बरुआ को बिठाने की तैयारी कर चुका है। भाजपा नेता ही कह रहे हैं कि लगभग सबकुछ फाइनल है, सिर्फ घोषणा बाकी है। ऐसे में इंदौर के साथ फिर से ठगी की तैयारी पूरी की जा चुकी है।
इसके बावजूद स्थानीय भाजपा नेता चुप है। हां, हमेशा अपनी बात खुलकर रखने रहे वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सत्तन ने जरूर आवाज उठाई है। उन्होंने कहा है कि अगर बाहरी व्यक्ति को इंदौर विकास प्राधिकरण में नियुक्त किया जाता है,, तो इंदौर और यहां के कार्यकर्ता उसे स्वीकार नहीं करेंगे।
अब सत्तन गुरु ने तो आवाज उठा दी है, क्योंकि उन्हें किसी पद की चाह नहीं और न ही किस परवाह है। अगर इंदौर के भाजपा नेता यह चाहते हैं कि उनका वजूद बचा रहे तो उन्हें सत्तन गुरु की आवाज बुलंद करनी चाहिए।
अगर आप सिर्फ अपनी दुकान चलाने के चक्कर में चुप रहे…और आपके संगठन की मनमानी चलती रही तो…वह दिन दूर नहीं जब इंदौर में सांसद, महापौर और विधायक भी बाहरी जिलों से लाए जाएंगे…

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राम-रावण युद्ध से पहले वाराणसी में हाथी ने मचाया उत्पात, रामलीला रुकी पहली बार

वाराणसी की रामलीला में हाथी के उत्पात से राम-रावण युद्ध का मंचन पहली बार रुका। यह घटना 1971 और कोरोना के बाद तीसरी बार हुई स्थगन है।

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।