जुबीन गर्ग मौत मामला: सिंगापुर ने भेजी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एसआईटी अब तक सात गिरफ्तारियां कर चुकी
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि सिंगापुर प्रशासन ने गायक जुबीन गर्ग की पोस्टमार्टम और टॉक्सिकोलोजी रिपोर्ट असम पुलिस को भेज दी है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है और निर्धारित समयसीमा के भीतर चार्जशीट अदालत में दाखिल करेगी।
👉 यह भी पढ़ें:
- TMC नेता आशीष बनर्जी की मौत: रामपुरहाट में आवास के पास पार्टी कार्यालय से मिला शव, जांच जारी
- अंकिता भंडारी केस फिर चर्चा में: राहुल गांधी ने उठाए ‘VIP’ पर सवाल, परिवार को अब भी न्याय का इंतजार
- RG Kar case : गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर थाने के बाहर हमला
- प्रशासन ने 85 वर्षीय पुष्पलता मंगल की इच्छा का रखा ध्यान, कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने समाप्त किया प्रकरण
- जीशान सिद्दीकी को फिर जान से मारने की धमकी, एक हफ्ते में दूसरी बार; मचा हड़कंप
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
मुख्यमंत्री सरमा ने बताया कि जब एसआईटी सिंगापुर जांच के लिए गई थी, तब वहां के अधिकारियों ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था। अब उन्होंने औपचारिक रूप से रिपोर्ट्स और आवश्यक दिशा-निर्देश भारत को भेज दिए हैं।
गौरतलब है कि 52 वर्षीय गायक और संगीतकार जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुई थी। इस मामले में एसआईटी ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी 17 दिसंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी, और लोगों को जांच पर भरोसा होगा। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार न्याय दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



