हाथरस की घटना पर बोले नारायण साकार हरि-होनी को कौन टाल सकता है

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

लखनऊ। हाथरस की घटना पर नारायण हरि सरकार ने कहा कि वो बहुत अवसाद में हैं। उन्होंने ये भी कहा कि होनी को कौन टाल सकता है। उन्होंने कहा कि हम 2 जुलाई की घटना के बाद से बहुत ही अवसाद से ग्रसित हैं, लेकिन होनी को कौन टाल सकता है.जो आया है उसे एक दिन जाना ही है। भले कोई आगे पीछे हो। बता दें कि हाथरस में एक सत्संग के दौरान 2 जुलाई को मची भगदड़ में 100 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

नारायण साकार हरि ने कहा कि हमने कमेटी के महापुरुषों से दिवंगत आत्माओं के परिजनों और इलाजरत घायलों के साथ जीवन पर्यंत तन मन धन से खड़े रहने बात कही है, जिसे सभी ने माना। हम उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हैं। अभी हम चिकित्सकों के परामर्श अनुसार स्वास्थ्य लाभ के लिए अपनी निजी प्रवास बहादुर नगर में हूं।

इससे पहले नारायण साकार हरि के वकील एपी सिंह ने कहा कि नारायण साकार हरि आज यहां बहादुर नगर में हैं, वो यहां 2013 में आए थे। उसके बाद 2023 में एक दिन के लिए आए थे। 2023 में आकर उन्होंने यहां के लोगों को सबकुछ सौंप दिया। सबकी इच्छा थी इसलिए वो यहां फिर आए हैं। यहां वो स्वास्थ लाभ भी लेंगे। नारायण साकार हरि चाहते हैं कि किसी के अभिभावक के चले जाने से अगर उनकी बहन बेटी पढ़ रही है तो उसकी शिक्षा अधूरी न रहे। अगर किसी का विवाह होना है तो विवाह में कोई कमी न रहे।

इसके साथ ही एपी सिंह ने कहा कि नारायण साकार हरि के स्वास्थ लाभ के दौरान उनके श्रद्धालुओं का यहां पर आना वर्जित है। हम चाहते हैं कि किसी भी तरह से यहां पर शासन और प्रशासन को परेशानी न हो। हम देशभर के श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि वो यहां आने का कष्ट न करें। यहां दर्शन का कोई प्रावधान नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।

ममता बनर्जी को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ी राहत, ऋतब्रता बनर्जी की नेता प्रतिपक्ष पद की नियुक्ति रद्द

पश्चिम बंगाल नेता प्रतिपक्ष विवाद में हाईकोर्ट ने ऋतब्रता बनर्जी की नियुक्ति रद्द कर दी। अब स्पीकर 10 दिन में नए सिरे से नियुक्ति पर फैसला लेंगे।

IT सेक्टर में बिकवाली से सेंसेक्स 989 अंक गिरा, निफ्टी 277 अंक टूटा

आईटी सेक्टर में बिकवाली के चलते सेंसेक्स 989 अंक टूटा। निफ्टी में भी 277 अंक की गिरावट, बाजार पर चौतरफा दबाव देखने को मिला।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ वीडियो पर रोक लगाने से किया इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वीडियो पर रोक लगाने की याचिका खारिज की। अदालत ने कहा, पहले देशवासियों के भाषण पर चर्चा हो।

मोदी कैबिनेट ने परिसीमन बिल में बदलावों को मंजूरी दी, DMK की शर्तें मानी गईं

परिसीमन बिल में बदलावों को मोदी कैबिनेट ने मंजूरी दी, डीएमके की शर्तें मानी गईं। लोकसभा सीटों में 50% बढ़ोतरी और महिला आरक्षण लागू करने का रास्ता साफ।