0:00
0:00 left
राज्यसभा चुनाव; डिनर डिप्लोमेसी,अखिलेश का डिनर,नदारद आठ विधायक
राज्यसभा की 15 सीटों के लिए आज मतदान है. इनमें 10 सीटें उत्तर प्रदेश, चार सीटें कर्नाटक और 1 सीट हिमाचल प्रदेश की है. उत्तर प्रदेश में एक सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं | दरअसल मतदान से पहले सपा प्रमुख की ओर से रखे गए डिनर में पार्टी के आठ विधायक शामिल नहीं हुए. इनकी ग़ैर-मौजूदगी के कारण क्रॉस-वोटिंग को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. सपा के प्रवक्ता ने कहा है कि इन विधायकों के रुख़ का पता मतदान के समय ही लगेगा. दरअसल, सोमवार शाम को समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने विधायकों के लिए डिनर रखा था और बैठक बुलाई थी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, समाजवादी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि पार्टी ने राज्यसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया को लेकर ये बैठक बुलाई थी. मगर इसमें उत्तर प्रदेश विधानसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक मनोज पांडे और सात अन्य विधायक नहीं पहुंचे. पीटीआई के अनुसार, इन विधायकों के नाम हैं- मुकेश वर्मा, महाराजी प्रजापति, पूजा पाल, राकेश पांडे, विनोद चतुर्वेदी, राकेश प्रताप सिंह और अभय सिंह. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने माना कि सात विधायकों ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की ओर से आयोजित डिनर और बैठक में शिरकत नहीं की. हालांकि, उन्होंने इन विधायकों के नाम नहीं बताए.
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi की विदेश यात्राओं पर कितना खर्च, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी, 2021 से अब तक 550 करोड़ की कर ली यात्राएं
- Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन की याचिका पर एमपी हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती, तीनों भाजपा सांसदों को नोटिस
- Mallikarjun Kharge का सरकार पर निशाना, राज्यसभा में बोले-युवाओं से डर गई थी सरकार, गुस्सा ठंडा करने के लिए लाया गया बिल
- Rajya Sabha में सीजेपी के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज को लेकर खड़गे और नड्डा में जोरदार भिड़ंत
- Parliament Monsoon Session 2026: संसद में फिर हंगामा, NEET और छात्रों के मुद्दे पर विपक्ष का प्रदर्शन; लोकसभा-राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक स्थगित
- TMC छोड़ने वाले तीनों पूर्व सांसदों को भाजपा ने दिया तोहफा, पार्टी में शामिल होने के कुछ ही देर बाद बनाया राज्यसभा का उम्मीदवार



