यूपी उपचुनाव के सपा के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, जेल में बंद आजम खान का नाम देख चौंके लोग

Date:

लखनऊ। यूपी में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहै हैं। सपा ने इसके लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची को देख लोग तब चौंक गए जब इसमें आजम खान का नाम देखा। आजम खान फिलहाल जेल में बंद हैं। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि वे क्या जेल से प्रचार करने आएंगे?

उल्लेखनीय है कि यूपी की 9 विधानसभा सीटों गाजियाबाद सदर, मीरापुर, फूलपुर, मझवां, करहल, कुंदरकी, खैर, कटेहरी और सीसामऊ में उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए 13 नवंबर को मतदान होना है। नामांकन के आखिरी दिन 25 अक्टूबर तक करीब 149 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा भर दिया था। सभी दल जोर-आजमाइश में जुट गए हैं। इसी बीच शनिवार को सपा ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें सबसे पहला नाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का है। इसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता सांसद प्रो. रामगोपाल यादव, सपा महासचिव आजम खां, मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव, सांसद जया बच्चन और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव का नाम भी शामिल है। इस सूची में सबसे ज्यादा चर्चा आजम खान के नाम की है, क्योंकि वे जेल में बंद हैं। लोग कह रहे हैं कि क्या अखिलेश ने आजम को जेल से बाहर लाने की तैयारी कर ली है या यूं ही नाम जोड़ दिया है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप

बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर मंगलवार को एक किसान ने गोली चलाने का आरोप लगाया था। पुलिस के अनुसार,इस मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर कार्रवाई करते हुए शालिग्राम गर्ग और अंकित मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है।