आसमान में मचा हड़कंप: धुएं के बीच एअर इंडिया विमान की लखनऊ में आपात लैंडिंग, यात्रियों में दहशत
बागडोगरा से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की एक उड़ान को लखनऊ में आपात स्थिति में उतारना पड़ा, जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
👉 यह भी पढ़ें:
- Air India की अबू धाबी फ्लाइट इंजन खराबी से कोच्चि लौटी
- Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, गांजे का मामला उजागर होने के बाद फैसला
- गांजा पीकर उड़ा रहा था एयर इंडिया का विमान, पायलट का दूसरा डोप टेस्ट भी फेल
- विमान में टर्बुलेंस के बाद पायलट का डोप टेस्ट पॉजिटिव, 300 फीट नीचे आया था Air India का विमान; अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
- Air India फ्लाइट टर्बुलेंस के मामले में एक्शन, डीजीसीए ने दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
- Air India: फुकेत से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में टर्बुलेंस, कई यात्री और चालक दल के सदस्यों को लगी चोट
सोमवार शाम विमान उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के पास लगभग 36 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था, तभी पायलट को केबिन के एवियोनिक पैनल में धुआं दिखाई दिया।
आईएक्स 1523 संख्या की यह उड़ान बागडोगरा से 148 यात्रियों और क्रू सदस्यों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। लखनऊ के पास पहुंचते ही स्थिति गंभीर हो गई और पायलट ने तुरंत लखनऊ एटीसी को सूचना देकर मेडे कॉल जारी किया और आपात लैंडिंग की अनुमति मांगी।
स्थिति की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यात्रियों के सामने ऑक्सीजन मास्क अपने आप खुल गए, जिससे विमान में घबराहट फैल गई।
विमान की सुरक्षित लैंडिंग लखनऊ में कराई गई। पहले से सतर्क फायर ब्रिगेड, मेडिकल टीम और अन्य आपात सेवाएं रनवे के पास तैनात थीं।
लैंडिंग के बाद कई यात्रियों को दूसरी उड़ानों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया, जबकि कुछ को होटल में ठहराया गया है। फिलहाल तकनीकी टीम विमान में आई खराबी की जांच कर रही है।



