वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनपद संभल के जनेटा गांव में पहला मामला आया सामने
जनपद संभल की तहसील चंदौसी के अंतर्गत गांव जनेटा स्थित सैकड़ों वर्ष पुरानी दरगाह शरीफ को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। दरगाह के मुतवल्ली डॉ. सैयद शाहिद मियां पर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और फर्जी तरीके से मुतवल्ली बनकर अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
वक्फ संपत्ति होने का दावा, दस्तावेज जांच के लिए सौंपे
डॉ. सैयद शाहिद मियां ने दरगाह को वक्फ की संपत्ति बताते हुए तहसील प्रशासन को भूमि संबंधी दस्तावेज सौंपे हैं। प्रशासन का कहना है कि प्रथम दृष्टया दस्तावेजों में वक्फ संपत्ति की पुष्टि नहीं हो पा रही है। दस्तावेजों की जांच के बाद यह स्पष्ट होगा कि दरगाह की भूमि वाकई वक्फ की है या सरकारी।
डीएम को की गई शिकायत, तहसीलदार ने किया स्थल निरीक्षण
तीन दिन पहले एक ग्रामीण ने जिलाधिकारी (डीएम) से शिकायत की थी, जिसमें शाहिद मियां पर दरगाह की जमीन पर कब्जा जमाने और मेला लगाकर अवैध उगाही करने का आरोप लगाया गया था। इस पर तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने गांव का दौरा कर स्थल का मुआयना किया और मुतवल्ली से सभी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा।
मेले को लेकर विवाद, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति
हर साल दरगाह पर चार दिवसीय मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें आसपास के जिलों से दुकानदार आकर रोजगार करते हैं। इस बार मेला शुरू होने से पांच दिन पहले विवाद सामने आने पर प्रशासन ने धारा 63 का हवाला देते हुए मेला आयोजित करने की अनुमति नहीं दी। नतीजतन, दरगाह कमेटी को मेला स्थगित करना पड़ा।
वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद पहला मामला
वक्फ संशोधन अधिनियम लागू होने के बाद जनेटा दरगाह से संबंधित यह मामला जिले का पहला प्रकरण बन गया है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि दरगाह की भूमि सरकारी संपत्ति है, जिस पर शाहिद मियां ने कब्जा कर खुद को मुतवल्ली घोषित कर दिया है और हर साल मेला लगाकर अवैध रूप से धन वसूली करते हैं।
प्रशासन द्वारा दस्तावेजों की जांच जारी है, और यदि जमीन सरकारी पाई जाती है, तो मामले में बड़ी कार्रवाई की संभावना जताई गई है।
भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।
राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।