यही समय है, बांग्लादेश के हिंदुओं के पक्ष में एक हो जाओ और भारत सरकार को भी जगाओ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

जब से बांग्लादेश में तख्ता पलट हुआ है, तब से वहां के हिंदुओं पर अत्याचार जारी है। यह वही देश है जिसे भारत ने गोद में बिठाकर पाकिस्तान के चंगुल से मुक्त कराया था। अब यही बच्चा अपने पिता को आंख दिखाने लगा है। जब बांग्लादेश में हिंसा हो रही थी तो लगा कि तख्तापलट के कारण हिंदुओं को निशाने पर लिया गया है, लेकन यह सिलसिला तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा।

पहले मंदिरों पर हमले हुए। फिर हिंदुओं के त्योहारों पर पाबंदी लगाने की कोशिश की गई। फिर धीरे-धीरे निशाना बनाकर उन्हें नौकरी से निकाला जाने लगा। जब हिंदू लोकतांत्रिक तरीके से विरोध में उतरे तो मुस्लिम संगठनों ने हमले किए। हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ा कर मारा और वहां की पुलिस मूकदर्शक बनी रही। अब बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब संतों को बिना बेवजह जेल में डाला जाने लगा।

👉 यह भी पढ़ें:

अब भारत में बांग्लादेश के हिंदुओं के पक्ष में आवाज उठने लगी है, लेकिन इसमें काफी देर हो चुकी है। पानी सिर के ऊपर से जा रहा है। अब जरूरत है अपनी आवाज और ज्यादा बुलंद करने की। पूरे भारत के हिंदुओं को एकजुट होकर इतना जोरदार विरोध करना होगा कि बांग्लादेश की बहरी सरकार तक आवाज पहुंच जाए।

विडंबना यह है कि पश्चिम बंगाल, आसाम, झारखंड, बिहार से लेकर दिल्ली तक में बांग्लादेशी घुसपैठिए भरे पड़े हैं। इन्हें कुछ क्षेत्रीय दलों और कुछ बड़ी पार्टियों का समर्थन मिला हुआ है। इनमें से काफी संख्या घुसपैठिए मतदाता बन बैठे हैं। झारखंड में आदिवासी लड़कियों से शादी कर उनकी जमीनों पर कब्जा भी कर लिया है। भारत सरकार हमेशा से इन घुसपैठियों का मुद्दा उठाती रही है, लेकिन कभी अपने देश में ऐस नहीं हुआ कि इनके खिलाफ कोई हिंसा हुई हो। यहां तक की मानवीय आधार पर इन्हें न जनता की तरफ से और न सरकार की तरफ से कभी निकालने की कोशिश हुई।

ऐसे में यह चिन्ता का विषय है कि एक पिद्दी सा देश जिसे दुनिया के नक्शे पर भारत ने ही पैदा किया उसमें इतनी हिम्मत कहां से आ गई कि वह हिंदुओं को वहां से भगाने की कोशिश कर रहा है।

यही वक्त है। एकजुट हो जाइए। इंदौर में भी 4 दिसंबर को आरएसएस एक बड़ा आयोजन कर रहा है। आप भी लालबाग पहुंच जाइए और बांग्लादेश के हिंदुओं की आवाज बुलंद कीजिए।

हमारी आवाज इतनी बुलंद हो कि बांग्लादेश की सरकार ही नहीं अपने भारत सरकार के कान भी फटने लगें और वह कोई सख्त कदम उठाने पर मजबूर हो जाए। अब सिर्फ बयानबाजी और चेतावनी से काम नहीं चलने वाला…आखिर हमारा छप्पन इंच का सीना कब काम आएगा…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।