👉 यह भी पढ़ें:
- One Nation One Election: 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी! JPC चेयरमैन पीपी चौधरी का बड़ा दावा
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- India-UK Free Trade Agreement लागू: भारत-ब्रिटेन FTA से सस्ती होंगी Scotch Whisky और लग्जरी कारें, निर्यातकों को मिलेगा बड़ा फायदा
- Taslima Nasreen : 20 साल बाद कोलकाता आएंगी तसलीमा नसरीन, बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद हो रही है वापसी
- 3 Idiots के चतुर ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर जताई चिन्ता, जीनत अमान भी सपोर्ट में उतरीं
- Hormuz Strait Attack: होर्मुज में तेल टैंकर पर मिसाइल हमले में भारतीय नाविक की मौत, भारत ने ईरानी राजनयिकों को किया तलब
0:00 left
मुंबई। कांडला से मुंबई एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरते ही शुक्रवार को स्पाइसजेट विमान का एक पहिया गिर गया। इस विमान में 75 यात्री सवार थे। विमान मुंबई के लिए रवाना हो चुका था। इसकी जानकारी लगते ही मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी घोषित कर दी गई थी। विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।
एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार जब तक कांडला एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने हवा में कोई चीज नीचे गिरते हुए देखी, तब तक विमान उड़ान भर चुका था। इसके बाद उन्होंने तुरंत इस बात की जानकारी विमान के पायलट को दी और विमान से गिरी चीज को लाने के लिए एटीसी जीप को भेजा। जब एटीसी जीप रनवे पर पहुंची तब उन्होंने देखा कि विमान के बाहरी पहिया और उसके धातु के रिंग्स गिरे हुए थे। विमान का पहिया गिरने की जानकारी मिलने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर दमकल गाड़ियों और बचाव दल को हाई अलर्ट पर रखा गया था। यह विमान शाम 4 बजे सुरक्षित रूप से मुंबई में लैंड कर गया।
स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने इस घटना को लेकर आधिकारिक बयान में कहा कि 12 सितंबर को कांडला से मुंबई जा रहे स्पाइसजेट के एक Q400 विमान का एक बाहरी पहिया उड़ान भरने के बाद रनवे पर पाया गया। फिर भी विमान अपनी यात्रा जारी रखते हुए मुंबई पहुंचा और सुरक्षित लैंडिंग की। मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान अपनी ताकत से टैक्सी करता हुआ टर्मिनल तक पहुंचा और सभी यात्री सामान्य रूप से उतरे।



