👉 यह भी पढ़ें:
- Finland Mystery: 18 साल के भारतीय छात्र मणिदीप रेड्डी का शव समुद्र से बरामद, आखिर 2 महीने तक क्या छिपा रहा?
- ईरान-अमेरिका टकराव खतरनाक मोड़ पर, तेहरान का बड़ा आरोप— “दबाव और धमकियों से नहीं झुकेंगे”
- मैं बुरी तरह फंस गई हूं…” ट्विशा की आखिरी चैट्स ने खोले दर्द के राज, मौत मामले में नया मोड़
- होर्मुज संकट के बीच राहत: फंसा भारतीय जहाज जग वसंत सुरक्षित भारत पहुंचा
- INDORE–सिंगर ओजला आयोजन टैक्स विवाद.. निगमायुक्त ने समान जब्ती से किया इनकार .. जबकि जब्ती का वीडियो वायरल….
- INDORE·सिंगर ओजला टैक्स विवाद,शो के मंच से हुई सामान की जब्ती,महापौर बोले नहीं हुई जब्ती…
0:00 left
गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर गुवाहाटी पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़
प्रसिद्ध गायक जुबीन गर्ग का पार्थिव शरीर अब गुवाहाटी लाया गया है। शुक्रवार को सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुई उनकी असामयिक मृत्यु ने पूरे असम और देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय उन्होंने लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी।
देर रात सिंगापुर से उनका पार्थिव शरीर पहले दिल्ली लाया गया, जहां असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और असम सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके बाद पार्थिव शरीर को गुवाहाटी रवाना किया गया।
गुवाहाटी पहुंचने पर जुबीन गर्ग के अंतिम दर्शन के लिए भारी संख्या में प्रशंसक गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जुट गए। देर रात हुई इस भीड़ में उत्साहित फैंस बैरिकेड्स तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे, जिससे हालात बेकाबू हो गए। अफरा-तफरी के बीच पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति को काबू में लेना पड़ा।
अब जुबीन का पार्थिव शरीर उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सरकारी स्तर पर उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देने की तैयारियां की गई हैं।
पूरे असम के दिलों की धड़कन माने जाने वाले जुबीन गर्ग को उनके चाहने वाले “असम की आवाज” कहकर याद कर रहे हैं।



