0:00
0:00 left
सिद्धारमैया की पत्नी ने जमीन लौटाने मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी को लिखा पत्र
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया की पत्नी बीएम पार्वती ने मैसूर अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी 3.1 एकड़ जमीन के बदले जो उसने 14 भूखंड दिए थे, वो वापस ले लें
मैसूर डेवलपमेंट अथॉरिटी के अध्यक्ष को लिखे पत्र में बीएम पार्वती ने कहा है कि उनके पति की प्रतिष्ठा और सम्मान किसी भी दौलत और जमीन से बढ़कर है.
‘उनके पति ने अपने 40 साल लंबे राजनीतिक करियर में नैतिकता का पालन किया है. मुझे कभी भी घर, संपत्ति, सोना या दौलत का लालच नहीं रहा. मैं इस बात को लेकर हमेशा से सचेत थी कि मेरी वजह से उनके राजनीतिक करियर को नुकसान न पहुंचे.
गौरतलब है कि प्लाट आवंटन के मामले में राजस्थान के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने जांच के आदेश दिए थे. सिद्धारमैया की जांच रद्द करने के लिए दायर की गई याचिका को कर्नाटक हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था.
हाई कोर्ट का आदेश आने के बाद जनप्रतिनिधियों के लिए बनी विशेष अदालत ने मैसूर लोकायुक्त पुलिस को जांच के आदेश दिए थे.
👉 यह भी पढ़ें:
- Siddaramaiah अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, बढ़ती उम्र और राजनीति में भ्रष्टाचार का दिया हवाला
- Sonam Wangchuk ने अस्पताल से सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने के लिए रखी कई शर्ते
- लोकसभा की पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के बहाने इंदौर की कर ली बात
- Mallikarjun Kharge ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
- मंत्री विजयवर्गीय को सताई अपनी उपेक्षा की चिन्ता, इंदौर के बहाने सीएम यादव को पत्र लिख कर साधा निशाना
- West Bengal Politics: TMC नेता जहांगीर खान के बाद पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, विरोध प्रदर्शन से बढ़ा था तनाव, अब क्या होगा अगला कदम?



