👉 यह भी पढ़ें:
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Pakistan Breaking News: कराची में रेंजर्स मुख्यालय के पास धमाका और ताबड़तोड़ फायरिंग, 6 आतंकवादी ढेर हो गए तो वहीं, चार जवान मारे गए
- Oman Gulf Attack: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर भड़का देश, Shashi Tharoor ने अमेरिका से पूछा- ‘क्या भारतीय अब आसान निशाना बन गए हैं?’
- राहुल गांधी को लेकर भिड़े इतिहासकार रामचंद्र गुहा और शशि थरूर, सोशल मीडिया पर चल रहे बयानों के तीर
- चुनावी दौरे के दौरान हंगामा: शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन और ड्राइवर से मारपीट
- केरल विधानसभा चुनाव में शशि थरूर भाजपा पर लगातार साध रहे निशाना, अब कहा-शून्य सीट वाली पार्टी को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं
0:00 left
कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया नेटवर्क नहीं बना सकता; शशि थरूर
खुफिया तंत्र में चूक की ओर इशारा
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को खुफिया एजेंसियों की विफलता बताया। उन्होंने कहा कि हमले के पीछे स्पष्ट रूप से खुफिया जानकारी की कमी रही है।
इजराइलके हमास हमले से की तुलना
थरूर ने इस हमले की तुलना 7 अक्टूबर 2023 को इजराइल पर हुए हमास हमले से की। उन्होंने कहा,
इजराइल, जिसे दुनिया की सबसे अच्छी खुफिया सेवाओं के लिए जाना जाता है, भी अचानक हमले का शिकार हो गया था। हमें मौजूदा संकट को पूरी तरह से देखने के बाद ही सरकार से जवाबदेही मांगनी चाहिए, जैसा इजराइल कर रहा है।”
उन्होंने यह भी जोड़ा कि कोई भी देश कभी भी सौ फीसदी फुलप्रूफ खुफिया नेटवर्क नहीं बना सकता।
आतंकवादी हमलों की रोकथाम पर भी डाला प्रकाश
थरूर ने यह भी कहा कि कई बार जब आतंकी हमलों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया जाता है, तो उसकी चर्चा नहीं होती। उन्होंने कहा,
हमें उन हमलों के बारे में पता नहीं चलता जिन्हें रोक दिया गया है, केवल उन्हीं के बारे में पता चलता है जिन्हें रोका नहीं जा सका। यह हर देश में एक सामान्य बात है।”
अभी फोकस संकट से निपटने पर होना चाहिए
कांग्रेस नेता ने जोर दिया कि फिलहाल हमारा ध्यान सरकार की जवाबदेही तय करने के बजाय, मौजूदा संकट से निपटने पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुफिया विफलताओं को बाद में गहन समीक्षा के तहत देखा जा सकता है।



