👉 यह भी पढ़ें:
- दिल्ली में संसद मार्च से पहले सियासी हलचल तेज, CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
- Nitin Gadkari on Ethanol Fuel: इथेनॉल को लेकर निजी हितों के आरोपों पर बोले गडकरी, कहा- ‘मेरे बेटों के बिजनेस में इसकी हिस्सेदारी बेहद कम’
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- NEET Paper Leak Protest: जंतर-मंतर पर Sonam Wangchuk का अनशन जारी, Delhi Police पर गंभीर आरोप, Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग तेज
- Climate Change Alert: क्या भारत का मानसून बन जाएगा ‘साइलेंट किलर’? IIT Study में चौंकाने वाला खुलासा, 70 करोड़ लोग खतरे में!
- Ram Mandir Donation Case: SIT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा! 14 लोग घेरे में, ट्रस्ट पुनर्गठन और CEO नियुक्ति की सिफारिश से मचा हड़कंप
0:00 left
साजिद खान पर एक बार फिर गंभीर आरोप, एक्ट्रेस नवीना बोले का बड़ा खुलासा
मी टू के आरोपों में पहले भी फंस चुके हैं साजिद खान
बॉलीवुड निर्देशक साजिद खान पहले भी #MeToo मूवमेंट के दौरान कई आरोपों में घिर चुके हैं। उन पर कई अभिनेत्रियों ने अनुचित व्यवहार और गलत हरकतें करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों के चलते उन्हें कुछ समय के लिए फिल्म निर्देशन से बैन भी कर दिया गया था।
नवीना बोले ने किया चौंकाने वाला खुलासा
हाल ही में टीवी एक्ट्रेस नवीना बोले ने एक यूट्यूब चैनल (सुभोजीत घोष के चैनल) पर बड़ा खुलासा किया। नवीना ने बताया कि साजिद खान ने उनके साथ बेहद गलत व्यवहार किया था।
नवीना ने बताया, यह घटना 2004 और 2006 के बीच की है। उस समय साजिद फिल्म ‘हे बेबी’ के लिए कलाकारों का चयन कर रहे थे। उन्होंने मुझे अपने घर बुलाया और कहा कि कपड़े उतारकर इनरवियर में बैठ जाओ। वह यह देखना चाहते थे कि मैं कितनी कंफर्टेबल हूं।”
नवीना ने आगे बताया कि एक साल बाद साजिद ने फिर उनसे संपर्क किया, जब वह ‘मिसेज इंडिया’ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं। उन्होंने कहा, साजिद ने मुझे फिर से एक रोल के सिलसिले में बुलाया। शायद उसे याद भी नहीं था कि उसने पहले मेरे साथ कैसी हरकत की थी।”
नवीना बोले का करियर
नवीना बोले एक चर्चित टीवी अभिनेत्री हैं। उन्होंने कई लोकप्रिय सीरियल्स में काम किया है, जिनमें ‘सीआईडी’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘बालवीर’ और ‘इश्कबाज’ शामिल हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज ‘हनीमून स्वीट रूम नंबर 911’ में भी नजर आ चुकी हैं।
साजिद खान और पुराने विवाद
साजिद खान, जो मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान के भाई भी हैं, ने बॉलीवुड में कई हिट कॉमेडी फिल्में बनाई हैं जैसे ‘हे बेबी’, ‘हाउसफुल’ और अन्य।
साल 2018 में, मी टू मूवमेंट के दौरान, उन पर कई और अभिनेत्रियों — जैसे सलोनी चोपड़ा, करिश्मा उपाध्याय, सिमरन सूरी, और मंदाना करीमी — ने भी यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे।



