नियमों के उल्लंघन पर आरबीआई ने चार बैंकों पर लगाया 2.22 करोड़ रुपये का जुर्माना
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने विभिन्न नियमों के उल्लंघन के मामलों में चार प्रमुख बैंकों—आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ महाराष्ट्र और आईडीबीआई बैंक—पर कुल 2.22 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई आरबीआई द्वारा शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान के तहत की गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- RBI फिर कर सकता है रेपो रेट बढ़ाने पर फैसला, MPC में नहीं बनी सहमति
- रुपया डॉलर के मुकाबले 8वें दिन भी मजबूत, Jio IPO और RBI की रणनीति का असर
- रुपये को मजबूती देने RBI का बड़ा कदम, डॉलर बिक्री में नई पाबंदियां लागू
- RBI MPC बैठक: भारत की अर्थव्यवस्था ग्लोबल चुनौतियों के बावजूद तेज़ गति से बढ़ेगी
- देश के सबसे साफ शहर में गंदगी फैला रहा था Sheraton Hotel, नगर निगम ने किया 2.50 लाख का स्पॉट फाइन
- पहली तिमाही में भारत की GDP 7.8% बढ़ी, RBI के अनुमान से बेहतर रहे आंकड़े

बैंकों पर लगाया गया जुर्माना इस प्रकार है:
- आईसीआईसीआई बैंक:
सबसे अधिक जुर्माना 97.80 लाख रुपये का लगाया गया है। यह दंड बैंक द्वारा बैंकिंग मानकों के उल्लंघन के चलते लगाया गया। - बैंक ऑफ बड़ौदा:
ग्राहक सेवाओं में कमी के कारण इस बैंक पर 61.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। - आईडीबीआई बैंक:
किसान क्रेडिट कार्ड से जुड़ी अनियमितताओं के चलते बैंक पर 31.80 लाख रुपये का दंड लगाया गया है। - बैंक ऑफ महाराष्ट्र:
‘नो योर कस्टमर’ (KYC) नियमों के उल्लंघन पर इस बैंक पर भी 31.80 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
आरबीआई ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई नियामकीय अनुपालन सुनिश्चित करने की प्रक्रिया का हिस्सा है और इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है।



