👉 यह भी पढ़ें:
- भारत पर कमजोर मानसून का बड़ा संकट! 2009 के बाद सबसे कम बारिश का खतरा, फसलों और महंगाई पर असर संभव
- UPI के 10 साल पूरे: ₹314 लाख करोड़ के लेनदेन तक पहुंचा भारत का डिजिटल पेमेंट सिस्टम
- सेमीफाइनल का सपना टूटा! ऑस्ट्रेलिया से 0-0 ड्रॉ के बाद महिला हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत
- मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान से सियासत गरम, निशिकांत दुबे का पलटवार
- स्वतंत्रता दिवस पर हॉकी टीम ने दिया जीत का तोहफा, वेल्स को 3-1 से हराया
- पीएम मोदी के भाषण पर छात्र आंदोलन का असर, 76 मिनट में 52 बार याद आए युवा और नौजवान
0:00 left
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर हैं। वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पीएम मोदी ने जापान इकोनॉमिक फोरम में संबोधित करते हुए वहां के निवेशकों को भारत आने का न्यौता दिया। पीएम मोदी फोरम में बोलते हुए कहा कि आप भारत आइए, हम भारत में प्रोडक्ट बनाएं और उसको दुनिया के लिए बनाएं।
पीएम मोदी ने जापान की यात्रा के पहले दिन जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ भारत–जापान आर्थिक मंच में भाग लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि पिछले 11 सालों में भारत में कई बदलाव हुए। भारत में निवेश के लिए ये समय सबसे अच्छा है। भारत की इकोनॉमी तेजी से बढ़ रही है। हम न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को खोल रहे हैं। भारत और जापान हर क्षेत्र में एक बेहतर साझेदार हैं। आज का नया भारत एक तरीके से टैलेंट का पावर हाउस बन चुका है।
भारत में राजनीतिक स्थिरता
पीएम मोदी ने कहा कि आज भारत में राजनीतिक स्थिरता, आर्थिक स्थिरता, नीतियों में पारदर्शिता और पूर्वानुमानशीलता है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था है। बहुत जल्द यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रही है।
भारत में पूंजी कई गुना बढ़ जाती है
पीएम मोदी ने कहा कि जापान हमेशा से भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। मेट्रो रेल से लेकर विनिर्माण, सेमीकंडक्टर से लेकर स्टार्टअप तक जापानी कंपनियों ने भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है। उन्होंने कहा कि भारत में पूंजी सिर्फ बढ़ती ही नहीं, बल्कि कई गुना बढ़ जाती है।



