चेन्नई। कमला हैरिस अमेरिका में राष्ट्रपति का चुनाव लड़ रही हैं, लेकिन उनकी जीत के लिए दक्षिण भारत के एक गांव में प्रार्थना चल रही है। चेन्नई से करीब 300 किलोमीटर दूर थुलासेंद्रपुरम गांव के रहवासी कमला के लिए स्थानीय देवता से प्रार्थना कर रहे हैं, मिठाइयां बांट रहे हैं। इसी गांव में कमला हैरिस के नाना पीवी गोपालन का जन्म हुआ था।
यहां के लोगों ने गांव के बीचोंबीच कमला हैरिस का एक बड़ा बैनर लगाया है। चुनाव में कमल की जीत के लिए स्थानीय देवता से विशेष प्रार्थना भी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कमला हैरिस अक्सर अपनी मां की भारतीय जड़ों के बारे में बात करती रही हैं। स्तन कैंसर शोधकर्ता श्यामला गोपालन का जन्म और पालन–पोषण चेन्नई में हुआ था। 19 साल की उम्र में वे अमेरिका में रिसर्च करने चले गए थे। कमला का जन्म वहीं हुआ था। बताया जाता है कि कमला हैरिस जब पांच साल की थीं, तब वह एक बार थुलसेंद्रपुरम आई थीं। तब उन्होंने दादा के साथ काफी समय बिताया था। वह आखिरी बार 2009 में अपनी मां की अस्थियां विर्सजित करने के लिए चेन्नई आई थीं। फिलहाल थुलासेंद्रपुरम में कमला हैरिस का कोई भी रिश्तेदार नहीं बचा रहता है, लेकिन उनका पैतृक घर है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Tamil Nadu में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव, लोकसभा में 543 सीटें बरकरार रखने की मांग
- Tamil Nadu विधानसभा में NEET खत्म करने का प्रस्ताव पारित
- Udhayanidhi Stalin Arrest: विवादित बयान पर गिरफ्तारी, कुछ घंटों बाद स्टेशन बेल; तमिलनाडु की राजनीति में फिर उबाल
- कावेरी के लिए किसानों का अनोखा प्रदर्शन! रेत में खुद को दफन कर बोले- ‘पानी दो, वरना फसल बर्बाद हो जाएगी’
- Tamil Nadu Bus Fire: पेरम्बलूर में चेन्नई-मदुरै जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 23 यात्रियों को सुरक्षित बचाया गया
- तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में सी-फूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया गैस लीक, 7 महिलाओं की मौत, 65 से ज्यादा घायल



