👉 यह भी पढ़ें:
- सुपौल में तेज रफ्तार कार का कहर: कीर्तन कर रहे 5 लोगों की मौत, NH-327E पर मचा हंगामा
- तेलंगाना में दर्दनाक सड़क हादसा: बस-ट्रक की भीषण टक्कर में 6 की मौत, 43 यात्री थे सवार
- मुंबई में गणपति आगमन जुलूस में बड़ा हादसा, विशाल मूर्ति गिरने से 2 की मौत; 5 घायल
- NTPC तालचेर पावर प्लांट में बड़ा हादसा: बंकर-बी में जोरदार धमाका, 5 श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे
- चमोली टनल हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन में एक और श्रमिक का शव बरामद, 2 अब भी लापता
- Chamoli में बादल फटने से पुल बहा, BRO कर्मचारी लापता
0:00 left
जसीडीह–झाझा रेलखंड पर बड़ा हादसा: टेलवा बाजार के पास मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे, तीन पुल के नीचे गिरे
जसीडीह–झाझा मुख्य रेलखंड पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा सामने आया, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रात करीब 11:25 बजे जसीडीह से झाझा की ओर जा रही एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। यह दुर्घटना टेलवा बाजार हॉल्ट के समीप बडुआ नदी पर बने पुल के पास हुई, जहां मालगाड़ी के तीन डिब्बे सीधे पुल के नीचे जा गिरे।

हादसे की भयावहता का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तेज आवाज के साथ एक के बाद एक डिब्बे पटरी से उतरते चले गए, जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।
दुर्घटना के बाद जसीडीह–झाझा रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन पूरी तरह बाधित हो गया। कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रास्ते में विभिन्न स्टेशनों पर रोक दिया गया, जबकि कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाने की तैयारी की जा रही है। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सूचना मिलते ही रेलवे के वरीय अधिकारी, तकनीकी टीम और दुर्घटना राहत दल मौके पर पहुंच गए। क्रेन और अन्य भारी मशीनों की मदद से पटरी से उतरे डिब्बों को हटाने और क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा कारणों से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
रेलवे के मुताबिक 27 दिसंबर 2025 की रात 23:25 बजे आसनसोल मंडल के लाहाबन–सिमुलतला स्टेशनों के बीच किलोमीटर संख्या 344/05 के पास एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हो गया। घटना के तुरंत बाद आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत ट्रेनें (एआरटी) रवाना कर दी गईं और रेल सेवा बहाल करने के लिए तेजी से काम जारी है।
रेलवे प्रशासन के अनुसार, प्राथमिक जांच में ट्रैक या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मरम्मत कार्य पूरा होने तक इस रेलखंड पर कई घंटों तक रेल यातायात प्रभावित रहने की संभावना जताई जा रही है। रेलवे ने यात्रियों से संयम बरतने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की है।



