👉 यह भी पढ़ें:
- Ajmer Road Accident: अजमेर-जयपुर हाईवे पर भीषण हादसा, बेकाबू ट्रोले ने परिवार को कुचला, 3 बच्चों की मौत, एक लापता
- Maharashtra Rain Alert: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे मिसिंग लिंक फिर खुला, भारी बारिश से मुंबई, पुणे और लोकल ट्रेन-फ्लाइट सेवाएं प्रभावित
- Maharashtra Rain Alert: भारी बारिश से Mumbai-Pune Expressway बंद, भूस्खलन के बाद हाई अलर्ट; पुणे के स्कूलों में छुट्टी
- Himachal Pradesh Accident: चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी से लौट रहे 4 लोगों की खाई में गिरने से मौत; ऑल्टो कार के उड़ गए परखच्चे
- Ratlam News: मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया; 2 की मौत, 15 से ज्यादा लोग झुलसे
- Maharashtra : MVA की बैठक में नहीं पहुंचे 23 विधायक, उद्धव ठाकरे बोले-क्या सचमुच हम साथ हैं
0:00 left
जलगांव। महाराष्ट्र के जलगांव के परांडा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह से यात्री ट्रेन से कूदने लगे। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुष्पक एक्सप्रेस परांडा रेलवे स्टेशन के पास आ रही थी, तभी ट्रेन के मोटरमैन ने ब्रेक लगाया तो पहियों से चिंगारियां निकलने लगी। इसी दौरान यात्रियों में अफवाह फैल गई कि ट्रेन में आग लग गई है और डरे सहमे लोगों ने कोच से कूदना शुरू कर दिया। इसी दौरान सामने से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुछ यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ डॉ. स्वनिल के अनुसार, पुष्पक एक्सप्रेस जो लखनऊ से मुंबई आ रही थी। इसी दौरान कुछ यात्री ट्रैक पर उतर गए थे। इस दौरान, दूसरी दिशा से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में कुछ यात्री आ गए। ट्रेन में अलार्म चेन पुलिंग भी की गई थी। सेंट्रल रेलवे के सीपीआरओ ने बताया कि जलगांव जिले में एक ट्रेन से पटरी पर उतर गए कुछ यात्री विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। भुसावल रेलवे मंडल से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को रवाना कर दिया गया है।



