0:00
0:00 left
पाकिस्तान के एजेंडे को कश्मीर में बढ़ावा देने की कोशिश मत करो’, मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाराष्ट्र के धुले में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, आजादी के समय बाबा साहेब दलितों और वंचितों के लिए आरक्षण चाहते थे लेकिन नेहरू जी इस बात पर अड़े थे कि दलितों, पिछड़ों और वंचितों को आरक्षण नहीं दिया जाना चाहिए।… नेहरू जी के बाद इंदिरा जी आईं और उनका भी आरक्षण के खिलाफ यही रवैया था। राजीव गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण का खुलकर विरोध किया था… राजीव गांधी के बाद अब इस परिवार की चौथी पीढ़ी, इनका युवराज इसी खतरनाक भावना के साथ काम कर रहा है। कांग्रेस का एकमात्र एजेंडा एससी, एसटी, ओबीसी समाज की एकता को किसी भी तरह से तोड़ना है…
उन्होंने कहा, पाकिस्तान के एजेंडे को कश्मीर में बढ़ावा देने की कोशिश मत करो। कश्मीर को लेकर अलगाववादियों की भाषा मत बोलो। याद रखो तुम्हारे ये मंसूबे कामयाब नहीं होंगे। जब तक मोदी पर जनता का आशीर्वाद है, कांग्रेस वालों तुम कश्मीर में कुछ नहीं कर पाओगे। देश में केवल बाबा साहेब आंबेडकर का संविधान चलेगा, ये मोदी का फैसला है।उन्होंने कहा, पूरा महाराष्ट्र देख रहा है कि कांग्रेस और अघाड़ी वाले लोग अब महिलाओं को किस तरह गाली देने पर उतर आए हैं। कैसी-कैसी अभद्र भाषा, कैसे-कैसे कमेंट, महिलाओं को नीचा दिखाने की कोशिश। महाराष्ट्र की कोई माता-बहन कभी भी अघाड़ी वालों के इस कृत्य को माफ नहीं कर सकती।
👉 यह भी पढ़ें:
- किराना हिल्स पर बड़ा खुलासा: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान क्या हुआ था?
- श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, बोले- जम्मू-कश्मीर भारत का अहम हिस्सा
- भारत-अमेरिका संबंधों पर मोदी और जेडी वेंस की बातचीत, व्यापार से लेकर रणनीतिक साझेदारी तक कई मुद्दे चर्चा में
- Kashmir Terror Funding Case: विदेशी टेरर फंडिंग नेटवर्क का बड़ा खुलासा! दुबई से UK और PoK तक जुड़े तार, 3 आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
- Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 की मौत, कई घायल
- Paper Leak पर PM मोदी का बड़ा ऐलान! दोषियों को जल्द सजा के लिए बनेंगी Fast Track Courts, बोले—‘युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं’




