क्या कर रहे हो कमिश्नर साहब, हाई कोर्ट और कलेक्टर नहीं होते तो बीआरटीएस भी नहीं टूट पाता, राजनीति में पड़ने की बजाए कुछ काम कर लेते

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। नगर निगम में जब से दिलीप कुमार यादव कमिश्नर बने हैं, कामकाज का ढर्रा ही लोगों को समझ नहीं आ रहा। चाहे पेचवर्क का मामला हो या सफाई का या फिर विकास कार्यां का। हर काम की रफ्तार थम सी गई है और इसे निगम के कर्मचारी भी समझ नहीं पा रहे। ताजा उदाहरण बीआरटीएस को तोड़ने का है। अगर हाईकोर्ट का डंडा नहीं चलता और कलेक्टर शिवम वर्मा सक्रिय नहीं होते तो बीआरटीएस सालों तक ऐसे ही मुंह चिढ़ाता रहता।

उल्लेखनीय है कि इंदौर में बीआरटीएस तोड़ने का फैसला 9 माह पहले लिया था, लेकिन अभी तक बीआरटीएस की रेलिंग नहीं हट पाई। इसे लेकर दायर याचिका पर पिछले दिनों हाईकोर्ट में सुनवाई हुई थी। प्रशासनिक जज विजयकुमार शुक्ला और जस्टिस विनोदकुमार द्विवेदी की खंडपीठ ने कहा था कि निगम को जब किसी का घर तोड़ना रहता है तो सभी संसाधन मिल जाते हैं। रेलिंग के मामले में क्या हो गया? ऐसे में नगर निगम कमिश्नर ने 15 दिन का वक्त मांगा था और कहा था कि पूरी रेलिंग हटा देंगे।

कलेक्टर वर्मा ने दिखाई गंभीरता

बताया जाता है कि कलेक्टर शिवम वर्मा ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया और नगर निगम को जल्दी से जल्दी रेलिंग हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद काम में तेजी आई। इस पूरे मामले में निगम कमिश्नर यादव की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। वास्तव में अगर हाईकोर्ट फटकार नहीं लगाता तो वे अब भी अपने केबिन से बाहर नहीं निकलते। लोग तो यह भी कह रहे हैं कि कलेक्टर वर्मा को ही नगर निगम का चार्ज भी दे देना चाहिए।

जनप्रतिनिधियों से लगातार ले रहे पंगा

लोगों का कहना है कि निगम कमिश्नर को जनप्रतिनिधियों से पंगा लेने से ही फुर्सत नहीं है। आते के साथ सबसे पहले विधानसभा 4 की विधायक मालिनी गौड़ से पंगा लिया। मामला इतना बढ़ा कि सीएम डॉ.मोहन यादव तक पहुंच गया। इसके बाद राऊ के विधायक मधु वर्मा से उलझ बैठे। परिणाम यह रहा कि न केवल निगम के अफसर पर एफआईआर दर्ज हुई, बल्कि रातभर भंवरकुआ थाने में ड्रामा चलता रहा। इसके अलावा कमिश्नर साहब कई पार्षदों से भी पंगा ले चुके हैं।

एक मंत्री की छत्रछाया में चल रहा काम

सूत्र बताते हैं कि निगम कमिश्नर साहब इंदौर आते ही भाजपा के एक वरिष्ठ नेता और मंत्री की शरण में चले गए। शहर में उठापटक करने में माहिर मंत्री के इशारे पर ही मालिनी गौड़ और मधु वर्मा से पंगा लिया गया। निगम कमिश्नर अभी भी उनके इशारे पर ही काम कर रहे हैं और उनका इशारा मतलब काम बिगाड़ना ही है।

राजनीति में पड़ने की बजाए काम कर लेते

भाजपा के कई नेताओं और शहर के लोगों का कहना है कि नए नगर निगम कमिश्नर साहब को राजनीति में पड़ने की बजाए जनता के काम पर ध्यान देना चाहिए। महापौर और पार्षदों के लिए राजनीति छोड़ देते। वैसे भी महापौर से किसी कमिश्नर की अब तक नहीं बनी। महापौर लगभग हर कमिश्नर की शिकायत सीएम से कर चुके हैं। नए कमिश्नर आए तो लगा कि वे समन्वय बिठाकर शहर का काम करेंगे, लेकिन वे तो अन्य कमिश्नरों से भी आगे निकल गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

AAP ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर दावेदारी, 4 कैंडिडेट घोषित

आम आदमी पार्टी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 8 सीटों पर दावेदारी की है। पार्टी ने 4 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है।

कोटद्वार में व्यापारियों को धमकाने के आरोप में मोहम्मद दीपक गिरफ्तार

कोटद्वार में व्यापारियों को धमकाने के आरोप में दीपक कुमार उर्फ 'मोहम्मद दीपक' को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। विवाद सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ था।

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने अमित शाह को लिखा पत्र, भोपाल वेस्टर्न बायपास का भूमिपूजन रोकने की मांग

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भोपाल वेस्टर्न बायपास का भूमिपूजन रोकने की मांग की है। उन्होंने भ्रष्टाचार और पर्यावरणीय नुकसान की आशंका जताई।

इंदौर में 5.69 करोड़ की एम्फेटामाइन जब्त, थार में स्टेपनी के अंदर छिपाकर ले जा रहे थे 3 तस्कर

इंदौर में 5.69 करोड़ रुपये मूल्य की एम्फेटामाइन जब्त की गई। तीन तस्कर महिंद्रा थार में छिपाकर ड्रग्स ले जा रहे थे।

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी ने सरकार पर साधा निशाना, स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर उठाए कई सवाल

राहुल गांधी ने बालाघाट के आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य और शिक्षा की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं।

25 साल में पहली बार लगातार 8वें हफ्ते गिरा शेयर बाजार, जानिए कारण

भारतीय शेयर बाजार में 25 साल में पहली बार लगातार 8वें हफ्ते गिरावट दर्ज। निफ्टी 50 के भारी नुकसान और विदेशी निवेशकों की बिकवाली प्रमुख कारण।

एशियन गेम्स 2026: भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हरमनप्रीत सिंह और अभिषेक ने निर्णायक गोल किए।

राहुल गांधी बालाघाट के जगला गांव पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के परिवार से मिले

राहुल गांधी बालाघाट के जगला गांव पहुंचे, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से मिले और संवेदना व्यक्त की। कुपोषण व स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा हुई।

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के फ्रीज बैंक अकाउंट उपयोग पर लगाई रोक

सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी के फ्रीज बैंक अकाउंट उपयोग पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने याचिका को खारिज कर दिया और मामले की तेज सुनवाई का निर्देश दिया।

नेतन्याहू ने कहा, एक हिंदुस्तानी ने दुनिया में नाम किया, पीएम मोदी ने भी जताया सम्मान

नेतन्याहू ने कहा, एक हिंदुस्तानी ने दुनिया में नाम किया। पीएम मोदी ने भी कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की सराहना की।