शिवपुरी के नेशलन पार्क में केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर मधुमक्खियों का हमला, ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने गए थे

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

शिवपुरी। शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में शनिवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें जैसे-तैसे बाहर निकाला। मधुमक्खियों ने वहां मौजूद करीब एक दर्जन लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटा। सिंधिया वहां चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में चांदपाठा झील पर ड्रेजिंग मशीन का उद्घाटन था। इसके लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, शिवपुरी के विधायक देवेंद्र जैन, जिला अध्यक्ष राजू बाथम सहित कई भाजपा नेता वहां पहुंचे थे। उद्घाटन के लिए चांदपाठा झील के अंदर पानी पर बने प्लेटफार्म पर जाना था, जिसके लिए सिर्फ सिंधिया और ऊर्जा मंत्री को अनुमति थी। बाकी लोगों को सेलिंग क्लब पर ही ऊपर रोक दिया गया था। जैसे ही सिंधिया ड्रेजिंग मशीन की ओर बढ़े तभी अचानक सेलिंग क्लब के निचले हिस्से में बैठी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले के बाद वहां अफरा तफरी मच गई। सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह ज्योतिरादित्य सिंधिया को पानी के प्लेटफार्म से बाहर निकाला, लेकिन करीब एक दर्जन लोग मधुमक्खियों के शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि उद्घाटन कार्यक्रम को शूट करने के लिए और सुरक्षा की दृष्टि से वहां ड्रोन उड़ाया जा रहा था। उसी की आवाज और हवा के चलते मधुमक्खियां भड़क गईं। मधुमक्खियों के कारण कार्यक्रम रोक दिया गया। बाद में सिंधिया दोबारा सेलिंग क्लब पहुंचे और उद्घाटन किया।

👉 यह भी पढ़ें:

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।

चुनरी यात्रा के बहाने विधानसभा एक में ‘सुदर्शन चक्र’, होर्डिंग-बैनर से मंत्रीजी गायब!

इंदौर विधानसभा एक में चुनरी यात्रा के दौरान सुदर्शन गुप्ता की राजनीतिक ताकत नजर आई। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की होर्डिंग-बैनर से अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।