कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर को देंगे मेट्रो ट्रेन की सौगात, भोपाल के जंबूरी मैदान में महिला सम्मेलन को करेंगे संबोधित

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शनिवार 31 मई से इंदौर को एक नई परिवहन सुविधा मिल जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मेंदी भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। पीएम भोपाल में महिला सम्मेलन को संबोधित करने के साथ ही प्रदेश को कई और सौगात देंगे।

इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती पर शुरू होने वाली इस ट्रेन का शुभारंभ कार्यक्रम महिलाओं को समर्पित रहेगा। शुभारंभ अवसर पर इंदौर में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहेंगी। प्रत्येक स्टेशन पर विशेष रूप से महिला गार्ड्स रहेंगी। महिलाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी। प्रबंधन में महिला कर्मचारियों की विशेष भागीदारी रहेगी।

👉 यह भी पढ़ें:

6 किलोमीटर में चलेगी मेट्रो

प्रधानमंत्री जिस प्रायोरिटी कॉरिडोर का शुभारंभ करने जा रहे हैं, वह करीब 6 किलोमीटर का है। येलो लाइन के इस सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर पांच स्टेशन है, जिनमें गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं।

31.32 किलोमीटर पर 28 स्टेशन

इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी मेट्रो ट्रैक बन रही है। इसमें से 22.62 किमी का हिस्सा एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत लाइन रहेगी। इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है।

पीएम मोदी को सिंदूर का पौधा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 31 मई को भोपाल के जंबूरी मैदान पर देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन को संबोधित करेंगे। मंच पर देवी अहिल्याबाई के साथ कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीरें भी नजर आएंगी। महिला महासम्मेलन में चार महिलाएं पीएम मोदी को सिंदूर का पौधा भेंट करेंगी।

इंदौर मेट्रो की यह है खासियत

वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।

एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।

सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।

दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।

सभी स्टेशन डिपो पर सीलीटीवी कैमरे और अग्निशमन उपकरण।

यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम

दृष्टिहीन यात्रियों के लिए ऑडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।

व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।

क्यूआर आधारित टिकटिंग, एआई ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मंत्री विजयवर्गीय का एक ही फंडा- न खाता न बही, जो मैं कहूं वही सही…

कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयानों पर भाजपा में आलोचना बढ़ी है। वरिष्ठ नेताओं के निर्देश पर उन्होंने माफी मांगी है।

भोपाल में सागर कांड के बाद छापेमारी, 14,200 लीटर महुआ शराब जब्त

भोपाल में सागर कांड के बाद महुआ शराब की जब्ती हुई है। 14,200 लीटर महुआ शराब, 12 अवैध भट्टियां और 71 ड्रम जब्त किए गए।

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान, कैलाश विजयवर्गीय ने दी सफाई

इंदौर की पार्षद संध्या यादव पर विवादित बयान के बाद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए खेद जताया है। उन्होंने कहा कि बयान को गलत समझा गया।

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, मध्य प्रदेश में मौसम की जानकारी

भोपाल-इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मध्य प्रदेश में आज ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन तेज हवाओं का प्रभाव रहेगा।

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जनता सोच में पड़ गई

इंदौर में नेताओं और अधिकारियों ने कारें छोड़ी, जिससे आम जनता में पर्यावरण सुरक्षा को लेकर गंभीरता बढ़ी। ट्रैफिक और प्रदूषण में कमी की संभावना।

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर साधा निशाना

जमुई में नाबालिग छात्राओं से छेड़खानी मामले पर तेजस्वी यादव ने सरकार की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सम्राट सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए।

भारत ने सफलतापूर्वक परीक्षण किया KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन, 1000 KM तक क्षमता

भारत ने पोखरण में KAL लॉन्ग-रेंज अटैक ड्रोन का सफल परीक्षण किया। यह ड्रोन 1000 KM तक मार करने में सक्षम है।

कृष्णा गृह निर्माण संस्था के जमीन आवंटन में उलझा आईडीए, लोकायुक्त ने पत्र लिखकर मांगा जवाब

इंदौर विकास प्राधिकरण में कृष्णा गृह निर्माण संस्था को जमीन आवंटन में गड़बड़ी की शिकायत लोकायुक्त को मिली। लोकायुक्त ने आईडीए से बिंदुवार जवाब मांगा है।

लखनऊ: विवेक तिवारी हत्याकांड में प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद

लखनऊ विवेक तिवारी हत्याकांड में अदालत ने दोषी सिपाही प्रशांत चौधरी को 10 साल कैद की सजा सुनाई है। मामला 2018 का है।

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू, किसानों-कारोबारियों को बड़ा तोहफा

भारत-न्यूजीलैंड फ्री ट्रेड डील 19 अक्टूबर से लागू हो रही है। यह किसानों और कारोबारियों के लिए बड़ा तोहफा साबित होगी। व्यापार बढ़ेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे।