👉 यह भी पढ़ें:
- Pakistan Plane Missing: शारजाह से कराची जा रहा Boeing 737 कार्गो विमान लापता, 5 क्रू मेंबर सवार
- Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार
- Afghanistan-Pakistan Tension: तालिबान का पलटवार, सीमा पर हमले के बाद बढ़ा युद्ध का खतरा, दोनों देशों में हाई अलर्ट
- Pakistan Air Strike in Afghanistan: पाकिस्तान का बड़ा सैन्य ऑपरेशन, 29 आतंकियों के मारे जाने का दावा; तालिबान बोला- महिलाएं और बच्चे बने निशाना
- Karachi Terror Attack: पाकिस्तान ने भारत पर लगाया बड़ा आरोप, भारत का करारा जवाब- ‘पहले अपने आतंकवादी नेटवर्क पर कार्रवाई करें’
- Jammu Kashmir Breaking News: LoC के पास पकड़ा गया PoK का पाकिस्तानी नागरिक, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; Vaishno Devi Yatra की सुरक्षा भी कड़ी
0:00 left
इंदौर। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के उन्हेल में बिस्किट पैकेट के साथ पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे मिलने का मामला अब इंदौर पहुंच गया है। मामले को गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसियां, राजस्थान की क्राइम ब्रांच और मध्यप्रदेश पुलिस की टीमें इंदौर पहुंच चुकी है। इन एजेंसियों ने सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र के एक बड़े व्यापारी से पूछताछ भी की है।
पुलिस जांच में पता चला था कि उन्हेल में पकड़े गए व्यापारी ने बिस्किट पैकेट इंदौर से खरीदे थे। इसी आधार पर जांच की दिशा बदलते हुए अब पूछताछ का दायरा बढ़ा दिया गया है। रतलाम के आलोट इलाके के होलसेल किराना व्यापारी दिलीप कामरिया को राजस्थान पुलिस ने पहले ही पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया था। उन पर आरोप था कि उनकी सप्लाई से छोटे दुकानदारों तक यह पाकिस्तानी झंडे वाले गुब्बारे पहुंचे हैं।
बताया जाता है कि पूरा मामला तब सामने आया जब उन्हेल कस्बे की एक बच्ची ने दुकान से बिस्किट का पैकेट खरीदा। पैकेट खोलने पर उसमें गुब्बारा मिला। जब बच्ची ने गुब्बारा फुलाया तो उस पर पाकिस्तानी झंडे के साथ उर्दू में जश्न–ए–आजादी 14 अगस्त लिखा दिखा। सूचना मिलते ही उन्हेल थाना पुलिस सक्रिय हुई और आलोट के व्यापारी दिलीप कामरिया के यहां से आपत्तिजनक गुब्बारे अपने कब्जे में लिए।
बताया जा रहा है की व्यापारी ने इंदौर से गुब्बारे ख़रीदे थे। पुलिस ने व्यापारी दिलीप कामरिया को हिरासत में लिया है। आगे की जांच के लिए पुलिस दल व्यापारी को लेकर इंदौर के सियागंज पहुंचे। पाकिस्तानी गुब्बारे मिलने के मामले में पुलिस के साथ– साथ खुफिया एजेंसिया भी जांच के लिए सक्रिय हो गई है।
इंदौर के कारोबारी नीरज सिंघल और धीरज सिंघल से पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि उन्होंने ये गुब्बारे दिल्ली समेत तीन स्थानों से मंगवाए थे। सिंघल बंधुओं का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि पैकिंग के दौरान बिस्किट पैकेट्स के साथ ये गुब्बारे किसने और कब जोड़े। उन्होंने पुलिस को पूरी तरह सहयोग देने की बात कही है।
हर पहलू की गंभीरता से होगी जांच
सेंट्रल कोतवाली थाना पुलिस का कहना है कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। यह भी देखा जा रहा है कि यह मामला किसी बड़ी साजिश का हिस्सा है या फिर केवल एक लापरवाही। थाना प्रभारी रविन्द्र पाराशर ने कहा, सिंघल बंधुओं से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल उन्होंने जांच में सहयोग करने की बात कही है। मामले की पूरी तहकीकात के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।



