वॉइस ऑफ डीसी मामले में आरोपियों को कोर्ट से नहीं मिली अग्रिम जमानत, डेली कॉलेज प्रबंधन ने दर्ज कराया था केस, सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का आरोप

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। वॉइस ऑफ डीसी के नाम से सोशल मीडिया पर डेली कॉलेज की छवि धूमिल करने के आरोपियों को कोर्ट से जमानत नहीं मिली है। इस मामले में संदीप पारेख, रंजीत सिंह नामली एवं मानवीर बायस के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इन लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए जिला न्यायालय में याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।

जिला एवं सत्र न्यायालय, इंदौर ने सुनवाई के बाद 10 अप्रैल 2026 को आदेश पारित करते हुए याचिका को खारिज कर दिया। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले वॉइस ऑफ डीसी के माध्यम से सोशल मीडिया पर डेली कॉलेज को लेकर हर दिन कोई न कोई खबर चलती थी। इसमें वर्तमान बोर्ड से लेकर प्रिंसिपल तक पर आरोप लगाए गए थे। इसके खिलाफ डेली कॉलेज प्रबंधन ने संदीप पारेख, अनुराग जैन, रंजीत सिंह नामली एवं मानवीर बायस के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि इन लोगों ने “Voice Of DC” नाम से फर्जी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म संचालित कर संस्था की छवि को धूमिल किया है। इसके साथ ही भ्रामक जानकारी फैलाने और जनमानस को गुमराह करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। इस पेज के माध्यम से डेली कॉलेज जैसे प्रतिष्ठित संस्था की छवि धूमिल करने का योजनाबद्ध तरीके से साजिश की गई थी। आपत्तिजनक और भद्दे तरीके से टीचर्स और संस्था की छवि को पेश किया जा रहा था।

Harish Fatehchandani
Harish Fatehchandanihttp://www.hbtvnews.com
Harish Fatehchandani is a dedicated journalist with over a decade of experience in the media field. He is respected for his consistent and honest reporting.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और फायरिंग की घटनाएं

मणिपुर में कुकी समुदाय के घरों में आगजनी और गोलीबारी से 15 घर जल गए। कामजोंग जिले में हुई हिंसा में एक व्यक्ति की मौत और कई घायल।

CJP प्रोटेस्ट में लगे ‘हिंदुत्व मुर्दाबाद’ के नारे, 300 लोगों पर FIR

गोवा में CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंदुत्व मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। 300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर FIR दर्ज की गई है। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत, ट्रक चालक और मालिक गिरफ्तार

मध्यप्रदेश में गूगल मैप की गलती से 15 बेगुनाहों की मौत हुई। ट्रक चालक और मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री ने मुआवजा घोषित किया।

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

ग्वालियर हादसे पर पीएम मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश सरकार ने भी आर्थिक सहायता का ऐलान किया।

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी, राजकुमार ब्रिज के पास कूदे

इंदौर में पुलिस वैन से भागे धार के दो आरोपी राजकुमार ब्रिज के पास कूदे। पुलिस ने एमजी रोड थाने में FIR दर्ज कर मामला दर्ज किया।

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस होंगे पूरी तरह ऑनलाइन, ऑफलाइन बंद

मध्यप्रदेश में 1 नवंबर से शस्त्र लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हो जाएगी। ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। NDAL-ALIS पोर्टल से आवेदन जरूरी होगा।

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से शुरू होगा पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव

इंदौर की सिंधी कॉलोनी में आज से पारंपरिक सिंधी गरबा उत्सव शुरू हो रहा है। यह आयोजन नवरात्रि के दौरान शाम 7 बजे से सक्खर पैलेस में होगा।

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला, 5-6 फ्लैट खरीदे

इंदौर में प्रधान आरक्षक की आय से अधिक संपत्ति का मामला सामने आया है। लोकायुक्त ने फिरोज खान के 15 ठिकानों पर छापेमारी कर 5-6 फ्लैट जब्त किए।

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत, 35 घायल

कोलकाता के चोरबगान पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 17 लोगों की मौत हुई। तेज बारिश के कारण भीड़ नियंत्रण खो गया। 35 से अधिक घायल अस्पताल में भर्ती।