इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में मंत्रिमंडल की विशेष बैठक कल, पूरी तरह से सजकर तैयार है दरबार हॉल, सीएम ने किया प्रदर्शनी का शुभारंभ

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। इंदौर का राजवाड़ा कल 20 मई को ऐतिहासिक निर्णयों का साक्षी बनेगा। इस राजवाड़ा में आज मध्यप्रदेश सरकार की मंत्रिमंडल की विशेष बैठक आयोजित हो रही है। यह बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती को चिरस्थायी बनाये जाने के उद्देश्य से आयोजित होगी। यह इंदौर के लिये गौरव और एक ऐतिहासिक क्षण होगा। मध्यप्रदेश मंत्रिमंडल की विशेष बैठक के लिये राजवाड़ा को आधुनिक और परम्परागत शैली के अनुसार सजाया गया है। बैठक की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। यह पहला अवसर होगा जब प्रदेश मंत्रिमंडल, ऐतिहासिक विरासत से युक्त इस भव्य स्थल पर एकत्रित होकर जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण नीतियों पर मंथन करेगा।

सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक के रूप में सजावट

👉 यह भी पढ़ें:

इस बैठक को गरिमा और परंपरा का संगम बनाने के लिए व्यापक तैयारियाँ की गई हैं। राजवाड़ा को सांस्कृतिक वैभव के प्रतीक के रूप में सजाया गया है। राजवाड़ा में माँ देवी अहिल्या बाई होलकर की स्मृति में पारंपरिक शैली और आधुनिक साजसज्जा की गई है। भवन के भीतर और बाहर मालवी संस्कृति की झलक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। प्रकाश, पुष्प एवं पारंपरिक सजावट का संयोजन इसे एक अलग विशेष स्वरूप प्रदान कर रहा है।

बैठक से पहले देवी अहिल्या को करेंगे नमन

बैठक का शुभारंभ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं समस्त मंत्रीगण द्वारा माँ देवी अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण से होगा। इसके उपरांत वे राजवाड़ा में प्रवेश करेंगे, जहाँ भूतल पर मंत्रिमंडल की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश के विकास, जनकल्याण, सुशासन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा संभावित है।

सीएम ने किया प्रदर्शन की शुभारंभ

कैबिनेट बैठक की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजवाड़ा स्थित देवी अहिल्या उद्यान के पास लोकमाता देवी अहिल्या बाई के जीवन दर्शन से प्रेरित राज्य शासन की योजना और कार्यों पर आधारित विकास यात्रा प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। यह प्रदर्शनी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में बनी मंत्रिपरिषद द्वारा वर्ष 2023 से लेकर अब तक लिये गये महत्वपूर्ण निर्णयों और उन पर अमल पर आधारित है। प्रदर्शनी में केन्द्र शासन और राज्य शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को भी विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है।

11.21 करोड़ रुपए से संवरेगा राजवाड़ा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा राजवाड़ा के संरक्षण एवं पुर्नस्थापन परियोजना के तहत 11.21 करोड़ रूपये स्वीकृत किये गये हैं। इस राशि से राजवाड़ा के दरबार हाल के संरक्षण एवं पुर्नस्थापन का कार्य किया जायेगा। मुख्यमंत्री द्वारा इन कार्यों का भूमिपूजन किया जाना प्रस्तावित है।

बैठक के लिए सजा दरबार हॉल

मध्यप्रदेश में आजादी के बाद पहली बार इंदौर के राजवाड़ा में कैबिनेट बैठक होने जा रही है। यहां दरबार हॉल को ठीक वैसे ही सजाया जा रहा है जैसे होलकर रियासत में दरबार लगता था। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और सभी मंत्रियों के बैठने के लिए कुर्सियां नहीं, पटिए और गद्दे बिछाए गए हैं। यहां मंगलवार को सरकार महत्वपूर्ण फैसले लेगी। इसके पहले 1945 में राजवाड़ा का दरबार हाल (गणेश हॉल) में अंतिम बार दरबार सजा था। पहले इसी हाल में आयोजित दरबार में होलकर सरकार के निर्णय लिए जाते थे। तब भी मंत्री पटिए और गद्दों पर बैठते थे।

मेट्रोपॉलिटन रीजन की मिल सकती है सौगात

इंदौर और भोपाल को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में विकसित करने की दिशा में मध्यप्रदेश सरकार ने तेज़ी से कदम बढ़ाए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हाल ही में हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रारूप प्रस्तुत किया गया। अब मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 का प्रस्ताव मंगलवार को इंदौर के राजवाड़ा में होने वाली कैबिनेट बैठक में पेश किए जाने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने फाइनल में बनाई जगह

सुप्रिया की हैट्रिक से भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एशिया कप हॉकी फाइनल में जगह बनाई। भारत ने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 5-1 से हराया।

पीएम मोदी ने BRICS समिट में कहा- भारत के लिए मानवता प्रथम, सहयोग है मूल मंत्र

प्रधानमंत्री मोदी ने BRICS समिट में मानवता प्रथम और सहयोग को मूल मंत्र बताया। भारत की BRICS अध्यक्षता में यह खास संदेश रहा।

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में 64 वर्षीय आरोपी को किया गिरफ्तार

खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ मामले में 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी 1986 से फरार था और अब जेल भेजा गया है।

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू, 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली उड़ान

भारत-चीन के बीच 6 साल बाद सीधी फ्लाइट शुरू होने जा रही है। 21 सितंबर से Guangzhou-दिल्ली के बीच उड़ान सेवा बहाल होगी।

हेमंत खंडलेवाल जी, जरा इंदौर आकर देखिए हो क्या रहा है, धरने पर कैसे बैठ गए पार्षद कालरा?

इंदौर में भाजपा पार्षदों के बीच विवाद के कारण संगठन में असंतोष बढ़ा है। पार्षद कालरा ने संगठन के फैसले का विरोध करते हुए धरना शुरू किया है।

दमोह स्कूल हिजाब केस में MP HC ने FIR रद्द करने की मांग ठुकराई

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दमोह स्कूल हिजाब केस में एफआईआर रद्द करने की मांग को खारिज कर दिया है। छात्राओं के आरोपों की जांच जारी रहेगी।

एमपी में मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें, सीएम मोहन यादव ने हेमंत से की गोपनीय चर्चा

मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा तेज हुई है। सीएम मोहन यादव ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत से गोपनीय चर्चा की।

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिरी, 4 घायल

इंदौर में तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु से 50 फीट नीचे गिर गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

सागर में जंगल से 25 लाख की अवैध शराब बरामद, जहरीली शराब कांड के बाद बड़ा खुलासा

सागर में अवैध शराब बरामदगी से जुड़ा बड़ा खुलासा, पुलिस ने 25 लाख की शराब बरामद की। रवि लखेरा गिरफ्तार।

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की

इंदौर में बैंक धोखाधड़ी मामले में ईडी ने 3.91 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। यह कार्रवाई धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है।