👉 यह भी पढ़ें:
- MP Crime: हाईवे हादसा नहीं निकला खौफनाक हत्याकांड! 5 मौतों की गुत्थी में 8 गिरफ्तार
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की सोनम रघुवंशी की जमानत, वापस जाना होगा जेल
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट ने सोनम से कहा-सरेंडर करो वरना जमानत रद्द कर देंगे
- Ketan Agarwal Murder Case : केतन की मां ने पीएम मोदी को भेजा ईमेल, कहा-मेरे बेटे को इंसाफ दिलाइए
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- Raja Raghuvanshi Murder Case : राजा रघुवंशी की हत्या के आरोपी सोनम को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर नहीं लगी रोक
0:00 left
इंदौर। हनीमून पर शिलांग गए राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सोनम और चार अन्य आरोपियों से शिलांग में पुलिस पूछताछ कर रही है। अब मेघालय पुलिस ने उस उजाला यादव से संपर्क किया है, जिसने सोनम के साथ बस में यात्रा की थी।
उजाला यादव ने मेघालय पुलिस को बताया कि 8 जून की रात करीब 10:30 बजे वह वाराणसी रोडवेज के प्लेटफॉर्म नंबर 7 से गाजीपुर के सैदपुर जाने के लिए निकली थी। सोनम रघुवंशी इसी बस में थी। उसने बताया कि इससे पहले सोनम से उसकी मुलाकात कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई थी। वह ट्रेन के इंतजार कर रही थी। उजाला के अनुसार बातचीत में सोनम ने बताया था कि वह गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही है। इस पर मैंने उसे बताया कि वहां के लिए ट्रेन अगली सुबह 3 बजे मिलेगी और अभी रोडवेज बस मिल जाएगी। फिर दोनों बस में सवार हो गईं। जब सोनम बस में बैठी तो उसने अपने चेहरे पर मास्क और नकाब लगा रखा था। बाद में सोनम ने उजाला से पानी मांगा, और फिर मुंह धोने के लिए अपना नकाब और मास्क हटाया, जिससे उजाला उसका चेहरा देख पाई। उजाला ने बताया कि गाजीपुर पहुंचने के बाद वह सैदपुर जाने के लिए बस से उतर गई। सुबह जब टीवी चैनलों और डिजिटल पोर्टलों पर देखा तो सोनम की फोटो नजर आई। मैं समझ गई कि यह वही लड़की है जो कल रात बस में सफर कर रही थी। इसके बाद उसने सबसे पहले नंदगंज थाने की पुलिस को फोन कर जानकारी दी कि उसने उस लड़की को देखा है। उजाला यादव ने बताया कि सोनम बार–बार पूछ रही थी कि गोरखपुर कब आएगा। वह अंदर से घबराई हुई थी। वह गाजीपुर में क्यों उतर गई, यह जानकर वह भी हैरत में पड़ गई, क्योंकि सोनम बार–बार गोरखपुर का नाम ले रही थी।



