सदाशिव भिया, भले ही शादी का निमंत्रण फर्जी था, लेकिन मौका असली था, इसी बहाने लोगों को जीमवा देते, अब पार्टी में कोई खास काम तो है नहीं

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष सदाशिव यादव के नाम से शादी का निमंत्रण जारी होने की चर्चा अब भी जारी है। भले ही सदाशिव यादव इस निमंत्रण को फर्जी बता चुके हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता कह रहे हैं कि लंबे समय से एकांतवाश काट रहे भिया के पास जनसंपर्क बढ़ाने का एक अच्छा मौका था। फर्जी शादी के कार्ड पर कार्यकर्ताओं का जुटान हो जाता।

उल्लेखनीय है कि सदाशिव यादव के नाम से शादी का एक फर्जी निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस निमंत्रण में 24 फरवरी 2026 की तारीख डालकर लोगों को एक तथाकथित शादी समारोह में आमंत्रित किया गया था। कार्ड के साथ एक लिंक भी भेजा गया था। निमंत्रण वायरल होने के बाद जब लोगों ने यादव से संपर्क किया तो उन्हें इस फर्जीवाड़े की जानकारी लगी।

कांग्रेस के साथ भाजपा में भी लोग ले रहे मजे

इस फर्जी निमंत्रण की चर्चा कांग्रेस के साथ ही भाजपा में भी है। लोग कह रहे हैं कि अब सदाशिव यादव के पास कोई काम तो बचा नहीं है, जिसने भी यह फर्जीवाड़ा किया निश्चित ही वह उनका शुभचिन्तक रहा होगा। इसी बहाने एक बार वे चर्चा में आ गए। जो लोग उनका नाम भूल रहे थे, उन्हें अब यह तो पता चला कि सदाशिव भिया अब भी सक्रिय हैं।

इसी बहाने हो जाता भोजन-भंडारा

कांग्रेस के कार्यकर्ता कह रहे हैं कि सदाशिव भिया को इस मौके का फायदा उठाना चाहिए। भले ही शादी नहीं करते, लेकिन भोजन-भडारा तो करा ही सकते थे। इसी बहाने कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो जाता और सब से मेल-मुलाकात भी हो जाती। हो सकता है इसी भंडारे में वह भी आ जाता जिसने यह फर्जी मैसेज चलाया होगा।

भाजपा वाले भी रहें सावधान

इस घटना के बाद अब भाजपा वालों को भी सावधान रहने की जरूरत है। वैसे भी भाजपा में तो कुछ कुंवारे नेता भी पड़े हैं। कहीं ऐसा न हो कि उनके नाम से भी कोई मैसेज चल जाए। हालांकि इसमें निराश होने की बात नहीं है, इस तरह के मैसेज से लोकप्रियता ही बढ़ती है। चर्चा तो यह भी है इस मैसेज से सदाशिव यादव की लोकप्रियता का पैमाना देख कई नेता अपने स्तर से ही ऐसे प्रयास कर सकते हैं। खैर, जिसने भी यह मैसेज चलाया उसे सजा जरूर मिलनी चाहिए।

यादव बोले-अकाउंट हैक कर हुई साजिश

फर्जी कार्ड की जानकारी मिलते ही सदाशिव यादव ने तुरंत सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि यह निमंत्रण पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने आशंका जताई कि उनका मोबाइल फोन या सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर ऐसी भ्रामक सामग्री फैलाई गई है। उन्होंने अपने सभी परिचितों, रिश्तेदारों और समर्थकों से कहा कि इस कार्ड या किसी भी संदिग्ध लिंक को न खोलें।

साइबर सेल पहुंचा मामला, हो रही जांच

सदाशिव यादव ने इस पूरे मामले की शिकायत थाने और साइबर सेल में दर्ज कराई है। शिकायत में उन्होंने इसे उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने और गलत सूचना फैलाने की साजिश बताया है। फिलहाल पुलिस और साइबर सेल यह पता लगाने में लगे हैं कि यह फर्जी संदेश किसने फैलाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

जंतर-मंतर पर अब धरना-प्रदर्शन बैन, दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगह बताई

जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन बैन के बाद दिल्ली पुलिस ने तीन नई जगहें घोषित की हैं। गृह मंत्रालय की समिति की सिफारिश पर यह बदलाव किया गया।

शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 550 अंक टूटा, निवेशकों को झटका

शेयर बाजार में भारी गिरावट के बीच सेंसेक्स 550 अंक टूट गया। निफ्टी भी 140-176 अंक नीचे आकर बंद हुआ। निवेशकों को झटका लगा।

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर, BCCI ने दी सफाई

भारत-श्रीलंका दिसंबर वनडे सीरीज पर फैली झूठी खबर को BCCI ने खारिज किया है। सचिव देवजीत सैकिया ने मैच स्थानांतरण की अफवाहों को निराधार बताया।

दिल्ली में ‘समाजवाद’…पत्रकार, नेता, वकील-सब हिरासत में!

दिल्ली में सरकार ने विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए पत्रकारों, नेताओं और वकीलों को हिरासत में लिया। ट्रेनों और फ्लाइट्स पर भी कड़ी निगरानी रखी गई।

राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘चलो दिल्ली’ मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

राहुल गांधी के नेतृत्व में चलो दिल्ली मार्च 12 अक्टूबर को हुआ। विपक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग की।

दक्षिण कोरिया ने घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का पहला सफल परीक्षण किया

दक्षिण कोरिया ने अक्टूबर 2026 में घरेलू हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह देश की रक्षा क्षमता को मजबूत करेगा।

विराट को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप, अजीत अगरकर पर गंभीर मामला

वसीम जाफर ने अजीत अगरकर की चयन समिति पर विराट कोहली को संन्यास के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं। इस विवाद ने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है।

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया

उज्जैन में आयुर्वेद छात्रों ने स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर कॉलेज और अस्पताल पर ताला लगाया। आंदोलन आठवें दिन भी जारी रहा।

MP में सांदीपनि स्कूल बसों पर लग सकता है शुल्क, अभिभावकों में चिंता

मध्य प्रदेश में सांदीपनि स्कूल बसों पर शुल्क लगने की योजना ने अभिभावकों में चिंता बढ़ा दी है। प्रस्ताव कैबिनेट में विचाराधीन है।

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार, 250 फीट लंका बनेगी

इंदौर दशहरा मैदान में 111 फीट रावण के दस मुख तैयार कर लिए गए हैं। 250 फीट ऊंची लंका का निर्माण भी जोरों पर है। विजयादशमी को दहन होगा।