👉 यह भी पढ़ें:
- गोलू भिया सावन आ रहा है, लोग कह रहे हैं-भले ही सड़कें जाम कर देना, लेकिन होर्डिंग से शहर को बदरंग मत करना
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना से साढ़े तीन घंटे फिर पूछताछ, ड्रग मामले में पुलिस ने बुलाया था
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना को पुलिस ने उठाया, ड्रग नेटवर्क में नाम आने के बाद हो रही पूछताछ
- Raja Raghuvanshi Murder Case : सुप्रीम कोर्ट में सोनम ने खुद को निर्दोष बताया, अब 14 जुलाई को होगी सुनवाई
- एक साल से फरार सहकारिता विभाग के सहायक आयुक्त बिलोदिया के प्रमोशन की तैयारी, पदोन्नति अधिनियम का हो रहा खुला उल्लंघन
- डायमंड गृह निर्माण संस्था की जमीन को लेकर अब सहकारिता विभाग की जादूगरी शुरू, सेठिया और कूचनकर जमा रहे सारा खेल
0:00 left
इंदौर। इंदौर के विजयनगर इलाके में रहने वाले एक प्रॉपर्टी व्यापारी ने रविवार दोपहर खुद को गोली मार ली। घटना के बाद व्यापारी को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि व्यापारी पिछले कुछ समय से किसी गंभीर बीमारी से परेशान थे।
पुलिस के अनुसार ह घटना शीतल नगर की है, जहां पूरनमल राठौर ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से अपने सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्हें खून से लथपथ तड़पते हुए पाया। पुलिस को सूचना देने के बाद पूरनमल राठौर को तत्काल पास के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि व्यापारी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। घटना के बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
व्यापारी के परिवार में एक बेटा है, जो मेडिकल स्टोर चलाता है। बेटी की शादी हो चुकी है। पूरनमल राठौर समाज के कई प्रमुख पदों पर रह चुके हैं। वे राठौर समाज की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी पदाधिकारी रहे हैं। बताया जाता है कि विजयनगर क्षेत्र में उनके कई हॉस्टल और अन्य प्रॉपर्टी हैं।



