भाजपा के स्थापना दिवस पर बोले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा-कांग्रेस ने कभी नहीं की मुस्लिम बहनों की चिंता, मोदीजी लेकर आए कानून

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। रविवार को भाजपा के 46वें स्थापना दिवस के पर भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यालय परिसर में भाजपा का ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने पं दीनदयाल उपाध्याय, श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने मुस्लिमों को लेकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी मुस्लिम बहनों की चिंता नहीं की, लेकिन भाजपा ट्रिपल तलाक पर कानून लेकर आई।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी मुस्लिम बहनों के घर में थोड़ा झगड़ा हो जाए, शौहर को पानी देने में अगर थोड़ी सी देर कर दी तो शौहर तीन शब्द बोलता था तलाक, तलाक,तलाक। इसके बाद उस मुस्लिम बहन का जीवन नर्क हो जाता था। कांग्रेस जो मुस्लिमों को वोट बैंक मानती थी। कांग्रेस ने उन मुस्लिम बहनों की कभी चिंता क्यों नहीं की? उन मुस्लिम बहनों के जीवन में खुशियां लाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी संसद में कानून बनाया। और प्रधानमंत्री जी ने कहा– मुस्लिम देशों में भी ट्रिपल तलाक नहीं हैं। लेकिन, भारत में ये ट्रिपल तलाक है। मैं बहनों को खुशी देने का काम करुंगा और उन्होंने कानून बनाकर ट्रिपल तलाक को खत्म कर दिया।

मुस्लिमों के साथ कभी नहीं किया भेदभाव

वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके आसपास कोई मुस्लिम भाई रहता होगा। तो मैं नहीं समझता कि प्रधानमंत्री आवास के लिए किसी मुस्लिम भाई को मना नहीं किया कि आप मुस्लिम हो आप हमें वोट नहीं देते हो। आपको उज्जवला योजना का लाभ नहीं मिलेगा। ये किसी ने नहीं कहा 5 लाख तक के फ्री इलाज का अधिकार अगर मोदी जी ने दिया तो किसी ने ये नहीं कहा कि आपको इसका लाभ नहीं मिलेगा। आप हमारे समर्थक नहीं हो। प्रधानमंत्री जी ने कहा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। उन्होंने कहा कि यदि देश अगर आगे बढ़ेगा तो सबके प्रयासों से आगे बढे़गा।

हर गरीब का जीवन बदलने का काम किया

प्राथमिक सदस्यों की बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा– ये परसेप्शन बनाया जाता है कि भाजपा तो बडे़ लोगों की पार्टी है। बलिदान के आधार पर खड़ा हुए दल को झोपड़ी में रहने वाले व्यक्ति ने विचार दिया। हर गरीब के जीवन को बदलने का काम उस गरीब मां का बेटा कर रहा है जो मां अपने बेटे के लालन–पालन के लिए दूसरों के घरों में काम करने जाती थी। उस मां के बेटे ने भारत का परिदृश्य बदल दिया। ये वो भाजपा है जिसने हर गरीब के जीवन में बदलने का काम किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

फ्रांस से लौटते ही भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, AAP ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

दिल्ली एयरपोर्ट रोके जाने के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को करीब तीन घंटे तक रोका गया। आप ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए।

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा

छत्तीसगढ़ में आजादी के बाद पहली बार रायपुर तक पहुंची नई रेल सेवा ने ताड़ोकी-रावघाट रेलवे लाइन का उद्घाटन किया। इससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत भेजी गई हेरोइन व 2000 के नकली नोट पकड़े गए। पंजाब में BSF और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर ड्रोन से गिराई गई खेप जब्त की।

पीएम मोदी ने रावण दहन के मंच से कहा- देश के दुश्मनों को परास्त करना है

प्रधानमंत्री मोदी ने रावण दहन समारोह में कहा कि देश के दुश्मनों को परास्त करना है। उन्होंने राम के आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

‘मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं’ राहुल गांधी ने आरएसएस पर किया तीखा हमला

राहुल गांधी ने विजयादशमी पर आरएसएस को पुरुषवादी और संविधान विरोधी बताया। उन्होंने कहा, मैं शिव शक्ति में विश्वास करता हूं।

ICC की ताजा रैंकिंग में भारतीय गेंदबाज ने मारी 26 स्थान की छलांग, नंबर-1 बना

भारतीय गेंदबाजों ने ICC की महिला टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दबदबा बनाया। नंदनी शर्मा ने 26 स्थान की छलांग लगाकर 45वें स्थान पर पहुंची।

मप्र में विजयादशमी पर मोहन यादव ने किया शस्त्र पूजन, पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा

मप्र में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान मुख्यमंत्री ने पुलिस के 22,500 पद भरने की घोषणा की। प्रदेशव्यापी कार्यक्रम और पुलिस सेतु ऐप लॉन्च हुआ।

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन, 14 राज्यों में अलर्ट

अरब सागर से बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण 14 राज्यों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इस मौसमीय प्रणाली से कई तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका है।

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार पर विवाद, अफसर-नेता-संतों ने की वर्चुअल बैठक

ओंकारेश्वर मंदिर विस्तार विवाद के कारण प्रशासन, जनप्रतिनिधि और संतों ने वर्चुअल बैठक की। प्रस्तावित ममलेश्वर लोक परियोजना रद्द कर दी गई है।

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर किया कटाक्ष

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को लेकर साध्वी हर्षानंद गिरी ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया। उन्होंने यात्रा के उद्देश्य पर सवाल उठाए।