महिला हेड कॉन्सटेबल से छेड़छाड़ करने वाले भाजपा नेता अजय यादव को लेकर सियासत गरम, कांग्रेस विधायक हीरालाल अलावा ने दी आंदोलन की धमकी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश के बड़वानी में महिला हेड कॉन्स्टेबल से छेड़ाछाड़ करने पर भाजपा के सिलावद मंडल अध्यक्ष अजय यादव को लेकर सियासत गरम हो गई है। महिला द्वारा केस दर्ज करने के बाद अब कांग्रेस विधायक डॉ.हीरालाल अलावा ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी की मांग की है। अलावा ने सोशल मीडिया पर सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ अजय यादव का फोटो भी शेयर किया है।

पुलिस ने महिला हेड कॉन्स्टेबल की शिकायत के बाद बीएनएस की धारा 74, 75, 78 296, 351(3) और एससी–एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। एफआईआर के मुताबिक, घटना 17 सितंबर की है। 30 वर्षीय हेड कॉन्स्टेबल सिक लीव पर थी। वह अपनी कार से सामान खरीदने बाजार गई थी। इसी दौरान अजय यादव ने बदतमीजी की। महिला ने पुलिस को बताया कि 17 सितंबर को मैं बाजार गई थी। भारत मार्ट के सामने कार खड़ी कर दुकान में जा रही थी। तभी अजय यादव मेरी कार का गेट खोलकर जबरन अगली सीट पर बैठ गया। उसने बुरी नीयत से मेरा बायां हाथ पकड़ लिया। कहने लगा– तू चल मेरे साथ। मैं तुझे पसंद करता हूं। मैंने हाथ छुड़ाने की कोशिश करते हुए कहा– मुझे तुम्हारे साथ नहीं जाना। तो उसने मुझे गालियां दीं और बोला– तू आदिवासी है, मेरा क्या बिगाड़ लेगी? मैंने हाथ खींचकर खुद को उससे अलग किया तो वह फिर बोला– मुझे तुमसे बात करनी है। मैंने कहा– मैं बात नहीं करना चाहती। इस पर उसने धमकी देते हुए कहा– मैं तुझे बड़वानी में नौकरी नहीं करने दूंगा। तू आदिवासी भीलड़ी क्या कर लेगी? तेरा ट्रांसफर करवा दूंगा।

👉 यह भी पढ़ें:

Uploaded media

कांग्रेस विधायक ने की गिरफ्तारी की मांग

मनावर से कांग्रेस विधायक और जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ. हीरालाल अलावा ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन करने की धमकी दी है। विधायक अलावा ने सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पोस्ट में अलावा ने लिखा- बड़वानी में एक आदिवासी कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की घटना ने पूरे आदिवासी समाज को झकझोर दिया है। यह सिर्फ एक महिला पर नहीं, बल्कि पूरे समाज की अस्मिता पर हमला है। पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि आरएसएस और बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने यह शर्मनाक कृत्य किया। इसमें बीजेपी पर ऐसे लोगों को संरक्षण देने का आरोप भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा

सुप्रीम कोर्ट ने धर्म परिवर्तन और आरक्षण को लेकर फैसला सुनाया है। धर्म परिवर्तन पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा, कोर्ट ने साफ किया।