इंदौर भाजपा में एक और छुपे रुस्तम निकले, गो सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले पर 3.50करोड़ की जालसाजी का केस दर्ज

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। इंदौर भाजपा में एक और छुपे रुस्तम नेता जी का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने भाजपा नेता एवं गो सेवा भारती के अध्यक्ष सुरेश पिंगले पर 3 करोड़ 50 लाख रुपए की जालसाजी के मामले में एफआईआर दर्ज की है। कोर्ट के आदेश के बाद क्राइम ब्रांच ने जांच करते हुए यह कार्रवाई की है। मामला भोपालरायसेन रोड की एक नामी लॉजिस्टिक कंपनी के गुम चेक के जरिए फर्जीवाड़ा करने से जुड़ा है।

क्राइम ब्रांच ने कनाड़िया थाना क्षेत्र में रहने वाले रमन अरोरा निवासी ग्रेड एक्सोटिका की शिकायत पर सुरेश पुत्र विट्ठलराव पिंगले निवासी मिश्र नगर अन्नपूर्णा रोड के खिलाफ बैंक से फर्जी तरीके से 3.50 करोड़ रुपए निकालने का प्रयास करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। इस मामले में नरेश नरवानी और शरद दुबे की भूमिका को भी जांच में लिया गया है।

गुम चेक से फर्जी भुगतान का प्रयास

शिकायतकर्ता रमन अरोरा की भोपालरायसेन रोड पर सर्च स्मार्ट लॉजिस्टिक नामक कंपनी है, जिसमें उनकी पत्नी संगीता अरोरा निदेशक हैं। बेटी की शादी के बाद उनके ससुर को भी कंपनी का निदेशक बनाया गया था। कंपनी के खाते से भोपाल स्थित एचडीएफसी बैंक से 50 चेक जारी किए गए थे, जिनमें से 38 चेक का उपयोग हो चुका था। जून 2022 में कंपनी का बैंक खाता बंद कर दिया गया था। इसके बाद 6 जून के आसपास कंपनी के एक कर्मचारी द्वारा बैंक रिकॉर्ड की जांच में एक चेक के गायब होने की जानकारी सामने आई, जिसकी सूचना कनाड़िया थाने में दी गई थी।

कोर्ट से नोटिस आया तो हुआ खुलासा

रमन अरोरा के घर कोर्ट से नोटिस पहुंचा, जिसमें 3.50 करोड़ रुपए का भुगतान होने पर चेक अनादर का उल्लेख था। जांच में सामने आया कि यह गुम चेक सुरेश पिंगले द्वारा दो अलगअलग बैंक खातों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट रिकॉर्ड की जांच में यह भी सामने आया कि ग्राम पिपल्याहाना की एक बेशकीमती जमीन को लेकर संगीता अरोरा के नाम से एक एग्रीमेंट तैयार किया गया था, जिसमें सुरेश पिंगले के साथ नरेश नरवानी और शरद दुबे के नाम दर्ज थे। इस एग्रीमेंट में जमीन के सौदे के लिए 3.50 करोड़ रुपए दर्शाए गए थे।

कोर्ट ने दिए थे एफआईआर के निर्देश

शिकायतकर्ता का आरोप है कि एग्रीमेंट और चेक पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी हैं। इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की गई और कोर्ट में याचिका दायर की गई। इसके बाद दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच भी कराई गई। कोर्ट ने 1 दिसंबर को क्राइम ब्रांच इंदौर को भाजपा नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए थे, जिसके पालन में क्राइम ब्रांच ने शनिवार को प्रकरण दर्ज कर लिया।

बेटा भी प्रदेश सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में मंत्री

बताया जाता है कि सुरेश पिंगले की भाजपा में अच्छी घुसपैठ है। इसी वजह से उनका बेटा मयूरेश को भी भाजयुमो में नगर महामंत्री का पद मिला था। वर्तमान में मयूरेश भाजपा सांस्कृति प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यालय में मंत्री हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजगढ़ के बिट्टू तबाही की मेहनत, सीएम मोहन यादव ने की सराहना

बिट्टू तबाही ने अकेले अजनार नदी को साफ किया, जिसे सीएम मोहन यादव ने सराहा। इस पहल ने समाज में जागरूकता फैलाने का काम किया है।

शिक्षकों से मिले पीएम मोदी, वक्तृत्व कला पर मांगी सलाह

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों से वक्तृत्व कला पर सलाह ली, आत्मविश्वास और अभ्यास पर जोर दिया।

क्या श्याम ‘टेलर’ इंदौर के दावेदारों की नहीं ले पा रहे ‘नाप’, अध्यक्ष की नियुक्ति में कहां फंस रहा पेंच?

श्याम टेलर के नेतृत्व में इंदौर भाजयुमो अध्यक्ष पद की नियुक्ति में देरी हो रही है। दावेदारों और कार्यकर्ताओं में निराशा है।

भागीरथपुरा: दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति

भागीरथपुरा में दूषित जल संकट के बाद नई पाइपलाइन से शुद्ध जल आपूर्ति बहाल हो गई है।

इंदौर: फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर, विशेष योजना लागू

इंदौर में फुटपाथ कब्जे पर एफआईआर की योजना और विशेष योजना से शहर में बदलाव की उम्मीद।

इंदौर सड़क हादसे: 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की

सड़क हादसों में 65% मौतें 18-35 उम्र के युवाओं की। समाज के लिए गंभीर समस्या। जागरूकता और सख्त नियम जरूरी।

केरल सड़क हादसे में 8 छात्र काल के गाल में समाए

केरल के त्रिशूर जिले में सड़क हादसे में 8 छात्रों की मौत हो गई। हादसा पनामपिक्कुन्नू इलाके में हुआ।

बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज जैसी है – ‘मिर्जापुर : द मूवी’

मिर्जापुर: द मूवी बड़े पर्दे पर ओटीटी सीरीज का अनुभव देती है। हिंसा, सत्ता संघर्ष और परिचित किरदारों के साथ, लेकिन लंबाई में कमी।

पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के मामले में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर

इंदौर के पिनाकल डिजायर प्रोजेक्ट के जमीन विवाद में संजय अग्रवाल समेत चार पर एफआईआर दर्ज।

उज्जैन के दो खाद्य अधिकारियों के खिलाफ भोपाल में शिकायत, ईओडब्ल्यू जांच का हवाला

उज्जैन के खाद्य अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगे हैं। ईओडब्ल्यू जांच का हवाला दिया गया है।