इंदौर में ओवर स्पीड में चलने की कोशिश में नए निगमायुक्त, विधायक मालिनी गौड़ ने सीएम तक पहुंचाई बात, संभागायुक्त को मिले रफ्तार पर नजर रखने के निर्देश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। नगर निगम में पदभार ग्रहण करते ही निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने इंदौर में ओवर स्पीड में चलने की कोशिश शुरू कर दी है। यह जाने बिना कि किस राह में कौन सा पॉलिटिकल स्पीड ब्रेकर है, उनकी तेज रफ्तार बहुतों को समझ नहीं आ रही। कल जब सीएम डॉ.मोहन यादव इंदौर में थे तो उन तक निगमायुक्त के ओवर स्पीड का एक मामला विधानसभा 4 की विधायक मालिनी गौड़ ने पहुंचाया। सीएम ने संभागायुक्त सुदाम खाड़े को स्पीड पर नजर रखने के निर्देश दिए।

सूत्र बताते हैं कि पिछले दिनों निगमायुक्त यादव सराफा के दौरे पर निकले थे। वहां एक व्यापारी अपनी बिल्डिंग के ऊपर तीसरी मंजिल बना रहा था। चूंकि गलियां पतली हैं इसलिए आमतौर पर निर्माण सामग्री लोग सड़कों के किनारे ही रख लेते हैं। उस व्यापारी ने भी यही किया था। नए निगमायुक्त ने व्यापारी को तबीयत से चटका दिया और चालान भी बना दिया। बात विधायक मालिनी गौड़ तक पहुंची। गौड़ ने जब निगमायुक्त यादव को फोन लगाया तो वे उन्हें ही समझाइश देने लगे। यहां तक कह डाला कि आप तो महापौर रह चुकी हैं, आपको सब पता होगा। निगमायुक्त यादव यहीं तक नहीं रुके। विधायक गौड़ से बात करने के बाद निगमायुक्त के तेवर और तीखे हो गए और उन्होंने व्यापारी को और चटकाया और उसका सामान भी हटवा दिया।

मालिनी गौड़ ने सीएम को बताई पूरी कहानी

कल जब सीएम यादव इंदौर आए तो मालिनी गौड़ ने सीएम को पूरी कहानी बताई। गौड़ ने फोन करने के बाद भी निगमायुक्त के इस व्यवहार पर आपत्ति ली। इसके बाद सीएम यादव ने संभागायुक्त सुदाम खाड़े से कहा कि इस विषय को गंभीरता से लें। यह पता लगाएं कि ऐसा क्यों हुआ।

चार नंबर के समीकरण में तो नहीं उलझ गए यादव

अब भाजपा में चर्चा है कि निगमायुक्त कहीं महापौर के कहने में आकर चार नंबर विधानसभा के समीकरण में तो नहीं उलझ गए। भाजपा में सबको पता है कि महापौर की नजर चार नंबर विधानसभा पर ही टिकी हुई है। शहर के किसी अन्य विधानसभा क्षेत्र में तो उन्हें कोई घुसने नहीं देता। निगमायुक्त को लेकर लोग तो यह भी कह रहे हैं कि इंदौर में नौकरी करना आसान नहीं। इसके लिए पहले यहां के समीकरण समझने होंगे। यादव को आए हुए अभी कुछ ही दिन हुए हैं, ऐसे में यहां की राजनीति में अगर उलझे तो काम करना मुश्किल हो जाएगा।

वर्मा की शिकायत करते रहे हैं महापौर

यह सबको पता है कि शिवम वर्मा जब निगम कमिश्नर बनकर आए तो उनकी महापौर पुष्यमित्र भार्गव से कभी नहीं बनी। इसीलिए महापौर लगातार सीएम से उन्हें हटाने की मांग करते रहे। चूंकि वर्मा का काम अच्छा था तो उन्हें पुरस्कार स्वरूप कलेक्टरी मिल गई। अब देखना यह है कि नए निगमायुक्त यादव से महापौर की कितनी दिनों तक निभती है। अगर नहीं निभी तो महापौर उन्हें भी हटाने की मांग कर देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत, अब तक 9 बाघ हुए संक्रमित

कान्हा में CDV वायरस से मादा बाघ शावक की मौत हो गई है। अब तक नौ बाघ इस संक्रमण से प्रभावित हुए हैं। वन विभाग उपचार में जुटा है।

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा केस, सालभर क्यों बना रहता है खतरा?

पुणे में डेंगू के 2,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह खतरा सालभर क्यों बना रहता है, इसके कारण और उपाय जानिए।

प्रभास की ‘स्पिरिट’ दिवाली 2027 में रिलीज, रणबीर की ‘रामायण 2’ से होगी टक्कर

प्रभास की 'स्पिरिट' की नई रिलीज डेट दिवाली 2027 तय हुई है। यह फिल्म रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 2' से टकराएगी। उत्साह और टकराव दोनों हैं।

राहुल गांधी बोले- मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को न्याय का सामना करना होगा

राहुल गांधी ने गोवा में मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार को वोट चोरी के लिए न्याय के सामने आने की चेतावनी दी। उन्होंने कांग्रेस को संविधान का रक्षक बताया।

इंदौर की सिसासत में अब ‘पंच’ की एंट्री, सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में दिखे नए राजनीतिक समीकरण

इंदौर में सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा ने नए राजनीतिक समीकरण बनाए हैं। भाजपा के अंदर पंच की ताकत बढ़ती दिख रही है।

IIT BHU में खुल रहा देश का पहला ‘स्कूल ऑफ फिजिकल AI’, बनेगी रोबोट मशीनें

IIT BHU में स्कूल ऑफ फिजिकल AI खुल रहा है। यह स्कूल AI आधारित रोबोटिक्स और स्मार्ट मशीनों के विकास पर केंद्रित होगा। 2027 से बी.टेक शुरू होगा।

कोलकाता भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने हाई-लेवल जांच कमेटी का गठन किया

कोलकाता भगदड़ की घटना के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सुरक्षा समीक्षा के लिए हाई-लेवल जांच कमेटी बनाई है। इस कमेटी का नेतृत्व राजेश सिन्हा कर रहे हैं।

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, 5 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत

माजलगांव में एसटी बस से कार टकराई, जिसमें पांच श्रद्धालुओं की मौत हुई। सड़क की खराब स्थिति को हादसे का कारण माना जा रहा है।

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग, दिल्ली में प्रदर्शन तेज हुए

अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। परिजन और विपक्ष ने दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने की मांग की।

अपमान का घूंट पीकर भी सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में पहुंचे विजयवर्गीय, सीएम के आने से पहले ही मार गए कलटी!

सुदर्शन गुप्ता की चुनरी यात्रा में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी सीमित रही। सीएम के आने से पहले ही विजयवर्गीय मंच से चले गए।