पार्षद कालरा पर हमले को लेकर बुलाई सिंधी समाज की बैठक से सांसद गायब, अपना कोई प्रतिनिधि भी नहीं भेजा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। भाजपा पार्षद कमलेश कालरा के घर हुए हमले को लेकर सोमवार रात प्रीतमलाल सभागृह में सिंधी समाज ने बैठक बुलाई थी। इसमें मंगलवार को दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया गया। इसके साथ पुलिस कमिश्नर और भाजपा नगर अध्यक्ष को ज्ञापन देने का फैसला लिया गया। समाज की इस महत्वपूर्ण बैठक से सांसद शंकर लालवानी गायब रहे। वे खुद तो नहीं ही आए अपने किसी प्रतिनिधि को भी नहीं भेजा। इसको लेकर समाज में जबरदस्त आक्रोश है।

बैठक में समाज के कई लोगों ने सांसद महोदय की अनुपस्थिति पर सवाल उठाए। इस पर बैठक का संचालन कर रहे व्यक्ति ने कहा कि सांसद पुडुचेरी गए हैं। तब लोगों ने सवाल उठाया कि पार्षद कंचन गिडवानी या सांसद महोदय का पूरा काम देख रहे विशाल गिडवानी क्यों नहीं आए? लोगों का यह भी कहना था कि कंचन गिडवानी या विशाल गिडवानी समाज के प्रतिनिधि की हैसियत से तो बैठक में आ ही सकते थे। लोगों ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले में सांसद समाज के साथ कहीं खड़े नजर नहीं आ रहे हैं। इस मामले को लेकर बैठक में काफी देर तक बहस चलती रही।

सांसद के भाई ने कहा-सिर्फ समाज का सांसद नहीं

बैठक में सांसद की अनुपस्थिति को लेकर चल रही बहस के दौरान जब समाज के लोगों ने सवाल उठाए तो वहां उपस्थित सांसद के भाई प्रकाश लालवानी वहां से उठकर चले गए। पार्षद कमलेश कालरा उन्हें फिर वापस ले आए। तब भी मुद्दा गर्म ही था। जब सवाल होने लगे तो प्रकाश लालवानी ने कहा कि शंकर लालवानी सिर्फ सिंधी समाज के सांसद नहीं हैं। 12 लाख वोटों से जीते हैं। पूरे इंदौर के सांसद हैं। इसके बाद जब माहौल और गर्म हो गया, तब प्रकाश लालवानी बैठक से उठकर चले गए।

भाजपा कार्यालय में भी समाजजनों से किया किनारा

पार्षद कमलेश कालरा पर हमले के बाद जब सिंधी समाज के लोग भाजपा कार्यालय पहुंचे तो वहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों की बैठक में सांसद लालवानी उपस्थित थे। समाज के लोगों को उम्मीद थी कि वे प्रदेश अध्यक्ष के सामने बात रखने में साथ देंगे, लेकिन वे बैठक से निकलकर वहां से रवाना हो गए। फिर पार्षद कालरा के साथ समाज के लोगों ने बिना सांसद मुलाकात की। समाज के लोग दंग रह गए कि इतने बड़े मामले में भी सांसद का साथ नहीं मिला।

सिंधी समाज के नाम पर ही मिला था टिकट

सिंधी समाज के लोगों का कहना है कि इस बार शंकर लालवानी का टिकट लगभग कट चुका था। भाजपा की तरफ से एक महिला को टिकट देने की बात चल रही थी और टिकट लगभग फाइनल भी हो चुका था। बाद में शंकर लालवानी को सिंधी समाज के दम पर ही टिकट मिला। आज तक वे सिंधी समाज के नाम पर ही राजनीति करते आए हैं और जब समाज को जरूरत पड़ी तो गायब हो गए।

बैठक में घटना पर व्यक्त किया आक्रोश

बैठक में पूरे सिंधी समाज ने पार्षद कालरा के साथ हुई घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। समाजजनों ने कहा कि जब एक पार्षद के साथ ऐसा हो सकता है तो आम आदमी कहां तक सुरक्षित है। यह तय किया गया कि मंगलवार को सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रख प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस कमिश्ननर को ज्ञापन देंगे। पुलिस कमिश्नर से मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की जाए। बैठक में यह भी फैसला हुआ कि भाजपा नगर अध्यक्ष को ज्ञापन देकर महापौर परिषद के सदस्य जीतू यादव को पार्टी से बाहर करने की मांग की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

विपक्ष पर बरसे रिजिजू, बोले- भारत बांग्लादेश नहीं, बड़े आए रिजीम चेंज करने वाले

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के 'रिजीम चेंज' विरोधी रवैये को गलत बताया। उन्होंने कहा कि भारत बांग्लादेश जैसा देश नहीं है।

पन्ना: धीरेंद्र शास्त्री की रथ यात्रा में बावरिया गैंग का धावा, 10 गिरफ्तार

पन्ना जिले में सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा के दौरान बावरिया गैंग ने चोरी की। 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने बड़ी बरामदगी की।

राधिका आप्टे संग कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर सीरीज ‘अक्का’ का टीजर आउट, कब और कहां होगी रिलीज?

राधिका आप्टे और कीर्ति सुरेश की गैंगस्टर वेब सीरीज 'अक्का' 30 अक्टूबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। जानें कब और कहां देखें।

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी, 8 UDP विधायकों का दलबदल मंजूर

मेघालय विधानसभा में भाजपा की ताकत हुई दोगुनी। 8 UDP विधायकों का भाजपा में दलबदल मंजूर। भाजपा अब दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

सुप्रीम कोर्ट की हाई पावर कमेटी ने जंतर-मंतर हिंसा की जांच के लिए लॉन्च किया पोर्टल

जंतर-मंतर हिंसा जांच हेतु सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति ने ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। इससे पीड़ित और गवाह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।

सीएम योगी का सपा पर हमला: ‘SP और शिक्षा, नदी के दो छोर हैं जो मिलते नहीं’

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और शिक्षा नदी के दो छोर हैं जो कभी नहीं मिलते। उन्होंने शिक्षकों के लिए ₹5 लाख का कैशलेस स्वास्थ्य बीमा भी घोषित किया।

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को दी जमानत, सीजेपी चीफ पर लगी अहम शर्त

SEM कोर्ट ने अभिजीत दीपके को जमानत दी है, जिसमें एक वर्ष तक शांति बनाए रखने की शर्त शामिल है। यह फैसला दिल्ली के 11 अक्टूबर 2026 को सुनाया गया।

जडेजा और यशस्वी जायसवाल न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया से रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल को बाहर कर दिया है। यह कदम 2027 विश्व कप की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

CJI सूर्यकांत ने Gen Z को कहा, ‘कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं’

CJI सूर्यकांत ने युवा कानून स्नातकों को कहा, कानून का पेशा कमजोर दिलवालों के लिए नहीं। उन्होंने साहस और न्याय की रक्षा पर जोर दिया।

रेसीडेंसी में सीएम का मंथन, मेंदोला और वर्मा को भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी, बहुत जल्द इंदौर में होगी बड़ी कार्रवाई

इंदौर में सीएम मोहन यादव ने भाजपा कार्यालय के लिए जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी। बैठक में शहर के भविष्य और भूमाफिया मामलों पर चर्चा हुई।