मेट्रो रुट को लेकर अपनी ही बात से पलटे मंत्री विजयवर्गीय, पहले एमजी रोड के अंडरग्राउंड रुट का किया था विरोध, अब कह रहे हैं एक गमला भी नहीं टूटेगा

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। यह अपने शहर इंदौर की विडंबना ही रही है कि इसे नेताओं और अफसरों ने प्रयोगशाला बना रखा है। यह भी होता है कि जब कोई योजना आती है तो उसका पैसा लेने के लिए उल-जलूल डीपीआर बनाकर उसे मंजूर करा लिया जाता है। बीआरटीएस का उदाहरण सबके सामने है। अब मेट्रो के साथ भी ऐसा ही हो रहा है। पहले मेट्रो के अंडरग्राउंड रुट का विरोध करने वाले मंत्री कैलाश विजयवर्गीय अब कह रहे हैं कि यहां एक गमला भी नहीं टूटेगा।

सोमवार को इंदौर में हुई बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने मेट्रो का रुट खजराना क्षेत्र से करने का निर्णय लिया। मंत्री ने कहा कि रुट के बदलाव में जो लागत बढ़ेगी, उसकी भी व्यवस्था की जाएगी। रुट की प्लानिंग को लेकर पहले गलतियां हुई है। विजय नगर चौराहे पर ब्रिज नहीं बन सकता है। रेडिसन चौराहा पर भी ब्रिज बनाने की संभावना कम हो गई। उन्होंने कहा कि मेट्रो का स्टेशन मल्हारगंज में ही बनेगा, लेकिन किसी के निर्माण नहीं टूटेंगे। दिल्ली के चांदनी चौक की तर्ज पर विशेष तकनीक से इस काम को अंजाम दिया जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

मंत्री ने दावा किया कि उनके कारण लेट है प्रोजेक्ट

बैठक में मंत्री ने बड़ी ही शान से यह दावा किया कि उनके कारण ही यह प्रोजेक्ट लेट हुआ है, लेकिन यह नहीं बताया कि जब प्लानिंग हो रही थी तब कहां थे। जब एमआर 10 पर मेट्रो के पिलर तन गए तब कहां थे। सरकार तो आपकी ही थी। भले ही आपकी किसी भी सीएम से नहीं बनी हो, लेकिन आज जैसी टांग तो पहले भी फंसा सकते थे।

एमजी रोड के मामले में अपनी ही बात से पलटे

बैठक में मंत्री विजयवर्गीय ने यह भी बताया कि एमजी रोड पर मेट्रो अंडरग्राउंड ही चलेगी, जबकि पहले वे इसका जोरदार विरोध कर चुके हैं। इसी साल अप्रैल में मंत्री ने एमजी रोड पर प्रस्तावित अंडर ग्राउंड मेट्रो लाइन को लेकर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि एमजी रोड पर हम मेट्रो अंडर ग्राउंड नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि यदि मेट्रो लाइन अंडर ग्राउंड डाली जाएगी तो एमजी रोड खराब हो जाएगी। आज की बैठक में मंत्रीजी ने कहा कि एमजी रोड पर अंडरग्राउंड ही मेट्रो चलेगी।

अब खजराना क्षेत्र से ही अंडरग्राउंड होगी मेट्रो

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों ने मेट्रो ट्रेन का रूट खजराना क्षेत्र से ही अंडरग्राउंड करने का निर्णय लिया है। पहले की डिजाइन में मेट्रो को हाईकोर्ट के समीप नाथ मंदिर रोड से बड़ा गणपति तक अंडरग्राउंड करने का फैसला लिया गया था। मंत्री ने कहा कि मेट्रो का मल्हारगंज स्टेशन बनेगा लेकिन यहां एक भी मकान–दुकान को नुकसान नहीं होगा। इसमें नई टेक्नोलॉजी के माध्यम से जैसे चांदनी चौक में मशीन का उपयोग किया गया है, वैसे वहां एक मशीन जाएगी और मशीन गड्ढा करेगी।वहां के लोगों की मीटिंग लेकर समझाएंगे कि मेट्रो वालों को काम करने दो। यहां एक गमला भी नहीं टूटेगा। जहां जो जैसा है, वहां वैसा ही रहेगा।

जब पिलर तन रहे थे तो क्या वनवास पर थे

मंत्री विजयवर्गीय ने इस बैठक में माना कि पिछली गलतियां हुई हैं, जैसे विजय नगर चौराहा एकदम खराब हो गया है। वहां पर ओवरब्रिज बनाने की संभावना बहुत कम हो गई है या फिर बहुत लंबा ओवर ब्रिज बनाना पड़ेगा जो बेतरतीब हो जाएगा। रेडिसन चौराहा भी खराब हो गया है। लवकुश चौराहा पर तो जैसे ब्रिज का जाल हो गया है। हमें शहर की सुंदरता का भी ध्यान रखना है, सुविधा का भी। अब लोग यह सवाल कर रहे हैं कि जब मेट्रो की प्लानिंग बन रही थी और एमआर 10 पिलर तन रहे थे तो क्या मंत्रीजी वनवास पर थे। आज की बैठक में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ विभाग के एसीएस संजय दुबे भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार, अस्पताल में भर्ती

बैतूल में दूध-केला खाने से 32 बच्चे बीमार हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग ने दूध के नमूने जांच के लिए भेजे हैं।

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती, सीने में संक्रमण की शिकायत

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत के कारण पल्मोनरी विभाग में रखा गया है। उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है।

रेलवे ने बदली PNR सीरीज, गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट होगी आसान

भारतीय रेलवे ने PNR सीरीज में बदलाव किया है। नई व्यवस्था से गतिमान और वंदे भारत ट्रेनों की टिकट बुकिंग आसान होगी।

Film Nayyi Navelli : गलती से भी ये ‘मिश्टेक’ मत करना…

नई नवेली फिल्म में दशहरे के आसपास रामायण और हॉरर-कॉमेडी का असफल मेल है। कमजोर कहानी और घटिया वीएफएक्स से यह फिल्म दर्शकों को निराश करती है।

आसमान से दिखा अनोखा नजारा: 1,000 महिलाओं ने बनाई चीता मुखी की आकृति

मध्य प्रदेश के श्योपुर में 1,000 महिलाओं ने मिलकर मानव रंगोली के माध्यम से चीता मुखी की आकृति बनाई। यह आयोजन वन्यजीव संरक्षण का प्रेरक संदेश था।

अभिजीत दीपके हिरासत में, ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए

अभिजीत दीपके हिरासत में लिए गए। ममता बनर्जी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई को अघोषित आपातकाल बताया। तिरंगा मार्च से पहले सियासी विवाद तेज।

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस पर प्रदर्शन कर रही नेहा बोरा को हिरासत में लिया। नेहा बोरा को मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया।

राहुल गांधी का आरोप: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से इनकार

राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि उन्होंने छात्रों पर हमले की FIR दर्ज करने से मना कर दिया। कांग्रेस ने कानूनी कार्रवाई का संकल्प लिया है।

इलाहाबाद HC ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई कर फैसला सुरक्षित रखा

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राहुल गांधी पर FIR मांग याचिका पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया है। याचिका में राहुल गांधी के विवादित बयान शामिल हैं।

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर जताई गहरी चिंता

भारत ने अमेरिका में हिंदू मंदिर हमले की साजिश पर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने दोषियों को कड़ी सजा देने और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।