👉 यह भी पढ़ें:
- Mallikarjun Kharge ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, परिसीमन विधेयक पर सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
- पं. धीरेंद्र शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, एक किसान ने लगाया था गोली चलाने का आरोप
- आखिर तुलसी पहलवान ने क्यों ली थी शिशुकुंज को बचाने की सुपारी, इंदौर से लेकर भोपाल तक के अफसरों को समझ नहीं आया
- कलेक्टर साहब प्राइवेट स्कूल तो अपना इंतजाम कर लेंगे, जरा आंगनबाड़ियों की तो हालत देखिए, जो आपके भरोसे बैठे हैं
- पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम पर गोली चलाने का आरोप, अस्पताल में भर्ती है घायल किसान
- एमपी में अब टोक होम राशन संभालेगा महिला एवं बाल विकास विभाग, कैबिनेट ने लिया फैसला, अगली बैठक में यूसीसी के मसौदे पर लगेगी मुहर
0:00 left
भोपाल। मध्यप्रदेश में 9 आईएएस के तबादले कर दिए गए हैं। इसमें सबसे बड़ा फेरबदल सीएम के सबसे खास रहे राजेश राजौरा को लेकर हुआ है। मुख्यमंत्री सचिवालय से अपर मुख्य सचिव राजौरा को हटा दिया गया है। उनकी जगह एसीएस नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री सचिवालय में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। नीरज मंडलोई अभी ऊर्जा विभाग में अपर मुख्य सचिव थे।
उल्लेखनीय है कि रविवार रात को सरकार ने प्रदेश के 9 आईएएस अफसरों के ट्रांसफर आदेश जारी किए है। राजेश राजौरा के पास नर्मदा घाटी विकास विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी बनी रहेगी। सामान्य प्रशासन विभाग के एसीएस संजय दुबे को नगरीय प्रशासन एवं आवास विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। उन्हें आईटी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
आहूजा को सहकारिता में भेजा
नए ट्रांसफर ऑर्डर में प्रमुख सचिव मछुआ कल्याण तथा मतस्य विकास विभाग डीपी आहूजा को सहकारिता विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके साथ ही वे मछुआ कल्याण एवं मतस्य विभाग तथा आयुष विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। इसी तरह एम. सेलवेन्द्रन सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विभाग एवं कार्मिक, समान्य प्रशासन विभाग के पास अब सिर्फ सचिव कार्मिक सामान्य प्रशासन विभाग ही रहेगा।
निशांत वरवड़े को किसान कल्याण
उच्च शिक्षा विभाग के आयुक्त निशांत वरवड़े को सचिव किसान कल्याण तथा कृषि विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग के सह सचिव प्रबल सिपाहा को आयुक्त उच्च शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। मध्यप्रदेश वित्त निगम की प्रबंध संचालक राखी सहाय को मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया गया है।



