मध्यप्रदेश में सीएम ने अफसरों की हद तय कर दी…

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ.मोहन यादव ने कल एक ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कटनी, दतिया के एसपी और चंबल के आईजी–डीआईजी को हटा दिया। इसके बाद सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन अफसरों द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया जो लोकसेवा में खेदजनक है। इस फैसले से सीएम ने मध्यप्रदेश में अफसरों की हद तय कर दी है।

आखिर पानी सिर के ऊपर से गुजरा होगा तभी तो सीएम को इतना कड़ा फैसला लेना पड़ा। सीएम के पास ऐसी शिकायतें लगातार आती रहती हैं और वे अफसरों को कड़ी चेतावनी देते भी रहे हैं। इसके बावजूद अफसरों की मनमानी चलती रही है। जरा सोचिए शनिवार को दतिया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में एसपी, आईजी और डीआईजी आपस में भिड़ लिए। एक जिम्मेदार पद पर बैठे अफसरों के ऐसे व्यवहार को क्षमा तो नहीं किया जा सकता।

👉 यह भी पढ़ें:

इसी तरह कटनी के एसपी का मामला है। तहसीलदार शैलेंद्र बिहारी शर्मा का अपनी पत्नी सीएसपी ख्याति मिश्रा से विवाद चल रहा है। तहसीलदार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने सीएसपी आवास पर उनके परिवारवालों के साथ मारपीट की। इसमें एसपी अभिजीत रंजन शामिल थे। जब एक तहसीलदार के साथ पुलिस ऐसा कर सकती है तो आम आदमी की हालत क्या होगी?

ये कुछ घटनाएं हैं, जो सीएम के संज्ञान में आईं और एक्शन ले लिया गया। मध्यप्रदेश में जनता पुलिस से त्रस्त है। थानों में आम आदमी की कोई औकात नहीं है। रिपोर्ट लिखाने जाने पर पुलिस पीड़ित की ही क्लास लगा देती है। धारा कम करने के नाम पर वसूली तो आम है। ऐसी पुलिस व्यवस्था में अगर बड़े अफसरों का व्यवहार भी एक आम पुलिसकर्मी की तरह हो जाए, तो निश्चित तौर पर यह गंभीर चिन्ता का विषय है।

सीएम साहब, आपने इन अफसरों पर कार्रवाई कर जनता को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की है कि इनके ऊपर भी कोई है। अब यह जरूरी है कि पुलिस-प्रशासन में एक जबरदस्त सर्जरी की जाए। फिलहाल अधिकांश सिस्टम आईसीयू में है और जनता इनसे त्रस्त है।

माना कि आप सारे अफसर और पूरा अमला बदल नहीं सकते, लेकिन इतना डर तो बिठा ही सकते हैं कि कोई अफसर आम जनता को परेशान करने की कल्पना भी न कर पाए। फिलहाल सीएम हेल्पलाइन से लेकर अन्य कई व्यवस्थाएं हैं, लेकिन एक ऐसा सिस्टम डेवलप करना उचित होगा, जिससे जनता की सीधी पहुंच आप तक हो जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।

मंत्रीजी की बैठक से अधिकांश विधायकों ने बनाई दूरी, नाराज होकर बोले-शायद उनके क्षेत्र में पानी की दिक्कत नहीं होगी

मंत्री विजयवर्गीय ने जल संकट पर बैठक बुलाई, लेकिन अधिकांश विधायक और अधिकारी अनुपस्थित रहे। पानी की कमी को लेकर क्षेत्रीय शिकायतें जारी हैं।

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया

रजनीकांत की जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में 57 करोड़ का धमाल मचाया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही दर्शकों का दिल जीत लिया।