भोपाल में सीएम यादव ने दोहराया मेड इन एमपी- वियर एक्रॉस द वर्ल्ड का संकल्प, टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रतिनिधियों से की चर्चा

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार परिधान और वस्त्र उद्योग को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का प्रयास कर रही है। गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में शीर्ष अपैरल और टेक्सटाइल ब्रांड्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इसमें निवेश बढ़ाने, राज्य के उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने और औद्योगिक माहौल को और अनुकूल बनाने पर चर्चा हुई। इस दौरान राज्य सरकार और ब्रांड्स एंड सोर्सिंग लीडर्स एसोसिएशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए गए।

इस अवसर पर सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के अनुरूप राज्य सरकार उद्योगों को प्रोत्साहन दे रही है। ग्रीन एनर्जी, ऑर्गेनिक कॉटन, मजबूत उत्पादन क्षमता और उद्योग-अनुकूल नीतियां मध्यप्रदेश को वैश्विक ब्रांड्स के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाती हैं। उन्होंने मेड इन एमपी – वियर एक्रॉस द वर्ल्ड के लक्ष्य को साकार करने का संकल्प दोहराया। सीएम ने बताया कि मध्य प्रदेश में अब तक टेक्सटाइल सेक्टर में 3,513 करोड़ रुपये का निवेश आया है। पीएम मित्र पार्क के भूमि-पूजन से पहले ही 16,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की टेक्सटाइल पॉलिसी देश में सर्वश्रेष्ठ है और उद्योग शुरू करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए अनुमतियों की संख्या घटाकर 10 कर दी गई है। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 15 लाख रुपये प्रति उड़ान की सब्सिडी दी जा रही है।

प्रदेश में 6 मेडिकल कॉलेज जल्द

सीएम यादव ने कहा कि एक साल में तीन मेडिकल कॉलेज शुरू किए गए हैं और 6 और जल्द लोकार्पित होंगे। ऊर्जा क्षेत्र में एमपी देश को सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध करा रहा है और दिल्ली मेट्रो भी मध्यप्रदेश की बिजली से संचालित हो रही है। सीएम ने बताया कि किसानों के लिए सोलर पंप और बिजली बिल माफी जैसी योजनाएं लागू की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सीवीसी रिपोर्ट: अदालतों में लंबित 7200+ भ्रष्टाचार मामले

सीवीसी रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के 7,229 लंबित मामले। इनमें 409 मामले दो दशक से अधिक समय से अदालतों में रुके हैं।

निरंजन बने साइबर सेल एडीजी, 30 सूबेदारों का प्रमोशन

मध्य प्रदेश में साइबर सेल एडीजी का पदभार निरंजन बी. वायंगणकर को सौंपा गया है। 30 सूबेदारों का प्रमोशन भी किया गया है।

बैंक यूनियनों की 11 सितंबर को हड़ताल, सेवाएं प्रभावित

बैंक यूनियनों की हड़ताल से सेवाएं प्रभावित होंगी। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 11 सितंबर को हड़ताल का आह्वान किया है।

अफगानिस्तान टी20 सीरीज: संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी

अफगानिस्तान टी20 सीरीज में संजू सैमसन की वापसी भारतीय टीम के लिए महत्वपूर्ण है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में नई दिशा मिलेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारी छात्रों की FIR रद्द की

प्रदर्शनकारी छात्रों की एफआईआर रद्द होने से सुप्रीम कोर्ट ने छात्रों को राहत दी। कोर्ट ने नीट-यूजी पेपर लीक के विरोध में दर्ज एफआईआर को रद्द किया।

एनसीएलटी ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर लगाई रोक

NCLT ने सुभाष चंद्रा की कर्ज निपटान योजना पर रोक लगाई। 5-सदस्यीय पीठ ने संपत्ति बिक्री पर भी रोक लगाई।

एससीओ में पीएम मोदी: आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म हों

एससीओ शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दोहरे मापदंड खत्म करने की अपील की। उन्होंने आतंकवाद के इकोसिस्टम को नष्ट करने पर जोर दिया।

गोवा-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट की मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा-दिल्ली फ्लाइट के इंजन की खराबी से मोपा एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित।

आरजीपीवी को तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में बांटा जाएगा, कैबिनेट की बैठक में कई फैसले

आरजीपीवी का विभाजन, तीन क्षेत्रीय विश्वविद्यालयों में होगा। कैबिनेट ने इस फैसले की मंजूरी दी।

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीरों को नमन

महू इन्फैंट्री स्कूल के 78वें स्थापना दिवस पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह संस्थान भारतीय सेना के लिए रणनीतिक प्रशिक्षण का मुख्य केंद्र है।