इंदौर में शहर की सीमाओं पर बनेंगे भव्य द्वार, महापौर परिषद ने लिया फैसला, बैठक में सड़कों सहित कई निर्माण कार्यों को मंजूरी

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इन्दौर। नगर निगम इन्दौर की मेयरइनकौंसिल की बैठक आज निगम मुख्यालय स्थित महापौर परिषद सभागृह में माननीय महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आयुक्त शिवम वर्मा सहित महापौर परिषद सदस्य एवं निगम अधिकारीगण उपस्थित रहे। बैठक में फैसला लिया गया कि शहर की सीमाओं पर भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। इसके साथ बैठक में कुल 1,010 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई। इनमें सड़कों, जलप्रदाय और वृक्षारोपण से जुड़े कार्य शामिल हैं।

नई लिंक रोड निर्माण की स्वीकृति

👉 यह भी पढ़ें:

चंदन नगर चौराहा से नंदन नगर, कालानी नगर होते हुए एयरपोर्ट रोड तक सीमेंट कांक्रीट लिंक रोड, कैरेजवे, पुलपुलिया, फुटपाथ, स्टॉर्म वॉटर लाइन एवं विद्युत लाइन शिफ्टिंग सहित ₹26 करोड़ के कार्यों हेतु निविदा आमंत्रण की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही वार्ड 65 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में ₹8 करोड़ की लागत से तीन गलियों और मुख्य सड़क का निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया।

रीयूज़्ड वाटर पाइपलाइन के लिए स्वीकृति

कबीट खेड़ी स्थित 245 एमएलडी प्लांट से रेवती रेंज वृक्षारोपण स्थल तक ₹11 करोड़ की लागत से रीयूज़्ड वॉटर लाइन डालने की योजना को मंजूरी। AMRUT 2.0 योजना के अंतर्गत जलप्रदाय के लिए 40 नए ओवरहेड टैंक निर्माण और वितरण नेटवर्क कार्य हेतु स्वीकृति। 75 पुराने टैंक के वितरण नेटवर्क सुदृढ़ीकरण के लिए ₹965 करोड़ की निविदा प्रारूप को स्वीकृति।

फायर एवं ट्रैफिक प्रबंधन में सुधार

आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई हेतु फायर प्रकोष्ठ गठन का निर्णय भी लिया गया। फायर अमले की पदपूर्ति और कंसल्टेंट की सेवाएं लेने की स्वीकृति। बैठक में ट्रैफिक सुधार हेतु भी कंसल्टेंट की सेवाएं लेने का फैसला लिया गया।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर मिलेगा गार्ड ऑफ ऑनर, कैदी करेंगे फूल बरसाना

उज्जैन के बाबा काल भैरव को जेल गेट पर गार्ड ऑफ ऑनर मिलेगा, कैदी फूल बरसाकर स्वागत करेंगे। डोल ग्यारस के अवसर पर भव्य सवारी निकाली जाएगी।

MP Forest Guard भर्ती: 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23-25 अक्टूबर तक

मध्य प्रदेश में MP Forest Guard भर्ती के लिए 5,935 उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट 23 से 25 अक्टूबर तक आयोजित होगा। पूरी प्रक्रिया और तैयारी जानें।

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे, कॉल कर किया फर्जी दावा

इंदौर में महिला ठग ने बैंक सर्वेयर से 41 हजार रुपये ठगे। कॉल कर किया फर्जी दावा। पुलिस जांच में जुटी।

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा

शाम 4 बजे बाणसागर बांध के 6 गेट खुलेंगे, जिससे सोन नदी में 804 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जाएगा। प्रशासन ने निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया है।

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज, नो UPI डे मनाने की तैयारी

इंदौर-भोपाल में UPI शुल्क प्रस्ताव पर व्यापारिक संगठनों का विरोध तेज हो गया है। वे 23 सितंबर को 'नो UPI डे' मनाने वाले हैं।

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा, कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

भोपाल-इंदौर में आज झोंकेदार हवा के साथ मौसम में बदलाव होगा। कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश का अनुमान है, जबकि ज्यादातर जगह शुष्क रहेगा।

भोपाल: तंबाकू फैक्ट्री में GST इंटेलिजेंस की छापेमारी, 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा

भोपाल में तंबाकू फैक्ट्री में जीएसटी इंटेलिजेंस की छापेमारी से 60 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा हुआ। मालिक गिरफ्तार, जांच जारी।

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा, चोट लगने पर जताया दर्द

एशियन गेम्स 2026 से बाहर हुए नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण दुख जाहिर किया। भारत के स्टार खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक की उम्मीद खो दी।

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने भरी उड़ान, तेजस ने भी दिखाई ताकत

भारतीय धरती से पहली बार जापानी लड़ाकू विमान ने उड़ान भरी। तेजस ने भी जोधपुर में अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। भारत-जापान रक्षा सहयोग मजबूत हुआ।

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को किया गिरफ्तार

बिहार-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने 1.05 लाख नेपाली करेंसी के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को फारबिसगंज कस्टम विभाग को जांच के लिए सौंपा गया।