यूनेस्को के मोमेरी ऑफ द वर्ल्ड रजिस्टर में भगवद गीता और नाट्यशास्त्र शामिल, पीएम मोदी बोले-गर्व का क्षण

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

नई दिल्ली। यूनेस्को के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में भगवद गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को शामिल किया गया। पीएम मोदी ने इसे हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण कहा। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताई है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि यूनेस्को के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में गीता और नाट्यशास्त्र को शामिल किया जाना हमारी शाश्वत बुद्धिमत्ता और समृद्ध संस्कृति की वैश्विक मान्यता है। गीता और नाट्यशास्त्र ने सदियों से सभ्यता और चेतना का पोषण किया है। उनकी अंतर्दृष्टि दुनिया को प्रेरित करती रहती है। पीएम मोदी ने केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के एक्स पोस्ट को साझा किया।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खुशी जताई। शेखावत ने एक्स पर लिखा कि भारत की सभ्यतागत विरासत के लिए यह एक ऐतिहासिक क्षण है। श्रीमद्भगवद्गीता और भरत मुनि के नाट्यशास्त्र को यूनेस्को के मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर में शामिल किया गया है। यह वैश्विक सम्मान भारत के शाश्वत ज्ञान और कलात्मक प्रतिभा का जश्न मनाता है। भगवद् गीता एक प्रतिष्ठित धर्मग्रंथ और आध्यात्मिक मार्गदर्शक है। नाट्यशास्त्र, प्रदर्शन कलाओं पर एक प्राचीन ग्रंथ है। यह लंबे समय से भारत की बौद्धिक और सांस्कृतिक पहचान का प्रमुख स्तंभ है। शेखावत ने कहा कि इसके साथ ही अब हमारे देश के 14 अभिलेख इस अंतरराष्ट्रीय रजिस्टर में शामिल हो गए हैं।

क्या है यह रजिस्टर

यूनेस्को का मेमोरी ऑफ वर्ल्ड रजिस्टर विश्व के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज धरोहरों की सूची है। इसमें दस्तावेजी धरोहरों को अंतरराष्ट्रीय सलाहकार समिति की सिफारिश और कार्यकारी बोर्ड की स्वीकृति से चुना जाता है। इस सूची में शामिल होना दस्तावेज़ी धरोहर के वैश्विक महत्व और सर्वकालिक मूल्य को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करता है।

Ardhendu Bhushan - Consulting Editor
Ardhendu Bhushan - Consulting Editorhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक जमा करने हैं 2 करोड़

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। अदालत ने उन्हें चेक बाउंस मामले में 2 करोड़ रुपये जमा करने का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 5 अक्टूबर को होगी।

Sensex में 778 अंक की गिरावट, Nifty 23,150 के नीचे बंद हुआ बाजार

भारतीय शेयर बाजार में सेंसेक्स में 778 अंक की गिरावट आई। निफ्टी 23,150 के नीचे बंद हुआ। निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट।

कहीं राहुल गांधी के कार्यक्रम से डर तो नहीं गई भाजपा, आनन-फानन में नितिन नवीन के दौरे का क्या अर्थ लगाएं?

राहुल गांधी के छात्र कार्यक्रम से पहले भाजपा ने इंदौर में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का दौरा किया। यह युवा राजनीति में भाजपा की सक्रियता को दर्शाता है।

HAL से बड़ी सौगात: इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को मिलेंगे 3 स्वदेशी एयरक्राफ्ट

HAL से बड़ी सौगात के तहत इंडियन एयरफोर्स और Pawan Hans को तीन स्वदेशी एयरक्राफ्ट मिलने जा रहे हैं। यह कदम रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगा।

सरकार ने Air India को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर दिया शो कॉज नोटिस

सरकार ने एयर इंडिया को बिना इमिग्रेशन के देश छोड़ने पर कारण बताओ नोटिस दिया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन विदेशी बिना जांच के विदेश गए।

भोपाल मेट्रो ने घटाए 21 फेरे, यात्रियों की कमी और बढ़ते खर्च के बीच टाइम टेबल बदला

भोपाल मेट्रो ने यात्रियों की कमी के कारण 21 फेरे घटाए हैं। टाइम टेबल बदला गया ताकि बढ़ते खर्चों को नियंत्रित किया जा सके।

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे बनेगा वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर

9850 करोड़ का सागर-सतना एक्सप्रेसवे वाराणसी-प्रयागराज वालों के लिए गेमचेंजर साबित होगा। यह यात्रा और व्यापार दोनों को तेज करेगा।

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस: पति ने बताया, कारोबारी के पास थे आपत्तिजनक वीडियो

इंदौर ब्यूटीशियन सुसाइड केस में पति ने खुलासा किया कि कारोबारी के पास आपत्तिजनक वीडियो थे। यह मामला अब और गंभीर हो गया है।

बैतूल, नागपुर, वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, एक्सप्रेसवे से MP की तस्वीर बदलेगी

बैठूल नागपुर वडोदरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी से मध्य प्रदेश की तस्वीर बदलने वाली है। एक्सप्रेसवे से यात्रा और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति।

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत, शाजापुर की महिला 10 दिन पहले भर्ती

इंदौर में स्वाइन फ्लू से डॉक्टर की पत्नी की मौत। शाजापुर की महिला 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती हुई थी। संक्रमण की गंभीरता बढ़ी है।