बजरंग दल चाहता है बनी रहे गरबों की पवित्रता, अगर कोई फर्जी संगठन परेशान करे तो पुलिस में करें शिकायत

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। मां दुर्गा की आराधना का नौ दिनी उत्सव आज से शुरू हो गया है। शहर में गरबे के पांडाल सज गए हैं और आज से ही गरबे भी शुरू हो जाएंगे। इस बार गरबे के आयोजन को लेकर भाजपा नेता से लेकर हिन्दू संगठनों तक के कई तरह के बयान आ रहे हैं। कोई नेता कहता है कि गोमूत्र पिलाकर एंट्री कराई जाए तो कोई रोको, टोको फिर ठोको की बात कह रहा है। गरबे के कई आयोजकों ने शिकायत की है कि कोई भी उनके आयोजन स्थल पर हिंदू संगठन का कार्यकर्ता बनकर आ जाता है और धमकी देने लगता है। कई बार फोन पर भी धमकी दी जा रही है। ऐसी असमंजस की स्थिति में हमने विश्व हिन्दू परिषद और बजंरग दल में लंबे समय तक विभिन्न पदों पर रहे और वर्तमान में विशेष संपर्क विभाग से जुड़े राजेश बिंजवे से बातचीत कर मामले को समझने की कोशिश की है।

सवाल-इस बार गरबे के आयोजक ज्यादा परेशान हैं, आखिर क्या चाहता है बजरंग दल?

जवाब-हम किसी को परेशान नहीं कर रहे। बजरंग दल सिर्फ यह चाहता है कि गरबों की पवित्रता बनी रहे। इसी सिलसिले में बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ता गरबा आयोजकों को समझाइश दे रहे हैं।

सवाल-किस तरह का आयोजन चाहता है बजरंग दल, जिससे पवित्रता बनी रहे?

जवाब-बजरंग दल और विहिप यही चाहता है कि यह माता की आराधना का पर्व है और इसमें सिर्फ माता की आराधना ही हो। कोई अश्लील गाने नहीं बजे, सिर्फ भक्ति संगीत हो। कोई अश्लील कपड़े नहीं पहने जाएं। इसके साथ ही माता-बहनों की सुरक्षा के इंतजाम भी हों, ताकि वे गरबा करने के बाद सुरक्षित घर पहुंच जाएं। यह जिम्मेदारी तो आयोजकों को उठानी ही चाहिए।

सवाल-कई आयोजकों की शिकायत है कि हिंदू संगठनों के नाम पर फर्जी लोग भी धमकाने पहुंच रहे हैं।

जवाब-विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता ऐसा नहीं करते। हां, यह जरूर है कि आजकल बजरंग दल के नाम से जुड़े कई संगठन बन गए हैं, जिनसे हमारा कोई लेनदेना नहीं। ऐसे लोगों को गरबा आयोजनों की जिम्मेदारी भी नहीं सौंपी गई है। अगर ऐसे फर्जी लोग गरबा आयोजकों के पास पहुंच रहे हैं तो वे पुलिस में इसकी शिकायत करें। हम उनके साथ खड़े रहेंगे

सवाल-आपने एक आयोजन में रोको, टोको और ठोको की बात क्यों कही थी?

जवाब-हां, आजकल सबसे ज्यादा परेशानी गरबों में गैर हिंदुओं के प्रवेश को लेकर है। वे अपनी पहचान बदलकर आते हैं और हमारी बहन-बेटियों को परेशान करते हैं। इसी से लव जिहाद को भी बढ़ावा मिल रहा है। ऐसे लोगों पर सख्ती करना जरूरी है जो हमारे धर्म को ही नहीं मानते। इसीलिए मैंने कहा था कि पहले रोको, फिर टोको और ना माने तो फिर ठोको। आयोजकों को भी इसका ध्यान रखना चाहिए कि गरबा पांडालों में किसी तरह की गंदगी नहीं फैले।

प्रश्न- तेजाजी नगर में एक गरबे की अनुमति निरस्त क्यों कराई गई?

जवाब-हम लोग विरोध करते हैं तो सवाल उठाए जाते हैं। पहले तो सिर्फ दूसरे धर्म के लोग गरबे में प्रवेश करते थे, अब तो आयोजन भी कराने लगे हैं। हमें जैसे ही तेजाजी नगर का ऐसा मामला पता चला, हमने पुलिस-प्रशासन में शिकायत कर इसकी अनुमति रुकवाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर, बंद फाटक के बीच कार फंसी

रतलाम में ट्रेन और कार की जोरदार टक्कर के दौरान बंद फाटक के बीच कार फंस गई। ट्रेन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मिले PM मोदी, सफलता में उम्र को नहीं माना रुकावट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियन गेम्स 2026 के खिलाड़ियों से मुलाकात कर सफलता में उम्र को रुकावट न मानने की बात कही। भारत ने 85 पदक जीते।

दिल्ली पुलिस ने HC में कहा- ‘तिरंगा मार्च’ के लिए दीपके के खिलाफ होगी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली हाईकोर्ट में कहा कि तिरंगा मार्च के लिए अभिजीत दिपके के खिलाफ कार्रवाई होगी। कोर्ट ने प्रदर्शन पर रोक लगाने से इनकार किया।

एमपी-यूपी समेत 17 राज्यों में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, SSR शेड्यूल बाद में जारी

भारत निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों में मतदाता सूची अपडेट की तैयारी शुरू की है। SSR प्रक्रिया के तहत नए युवा मतदाता नाम जोड़ सकेंगे। SSR शेड्यूल बाद में जारी होगा।

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, दुष्यंत गौतम को राज्यपाल न बनने दें

राहुल गांधी ने राष्ट्रपति को पत्र लिख दुष्यंत गौतम को राज्यपाल पद पर नियुक्त न करने की अपील की है। उन्होंने जांच पूरी होने तक पदभार न संभालने की मांग की।

IAS भरत यादव ने संभाला जनसंपर्क सचिव का पदभार, कई विभागों में निभा चुके हैं महत्वपूर्ण भूमिका

आईएएस भरत यादव ने मध्य प्रदेश के जनसंपर्क सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे पूर्व में सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक रह चुके हैं।

SBI ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें, जानें आपकी EMI पर कितना पड़ेगा असर

SBI ने लोन पर ब्याज दरें बढ़ाई हैं जिससे EMI पर असर पड़ेगा। जानें 15 अक्टूबर से इस बदलाव का मतलब क्या है।

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर उठाए 12 सवाल, नोटबंदी से डिजिटल फ्रॉड तक मांगा जवाब

अखिलेश यादव ने बैंकिंग व्यवस्था पर 12 सवाल उठाए हैं। उन्होंने नोटबंदी, बैंकिंग सुरक्षा और डिजिटल फ्रॉड को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा।

अमित शाह ने कहा, नक्सलवाद का अंत पांच दशक की पीड़ा मिटा नहीं सकता

अमित शाह ने नक्सलवाद के अंत और इससे जुड़ी पांच दशक की पीड़ा पर बात की। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद खत्म होने से पीड़ा स्वतः समाप्त नहीं होगी।

TRAI का नया नियम: अनजान कॉल पर दिखेगा रजिस्टर्ड नाम, ठगी पर लगेगी लगाम

TRAI का नया नियम कॉलिंग नेम प्रेजेंटेशन के तहत 1 नवंबर 2026 से अनजान कॉल पर कॉलर का नाम दिखेगा। इससे स्पैम और ठगी पर लगाम लगेगी।