प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी का आरोप, कहा-सेंट्रल पार्क में डिप्टी सीएम के बेटे की जमीन, तीन भाजपा विधायकों के भी प्लॉट

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया है कि भोपाल के सेंट्रल पार्क में डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बेटों, पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह और भाजपा विधायक सुदेश राय समेत कई बड़े अफसरों की भी जमीनें हैं। उन्होंने एक्स पर जमीनों के दस्तावेज भी पोस्ट किे हैं। पटवारी ने एक्स पर लिखा है कि मोहन सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी है, यह तथ्य बार–बार स्थापित होता जा रहा है। इसीलिए, मैं बार–बार लगातार दोहरा भी रहा हूं – यह पर्ची बहुत महंगी है।

उल्लेखनीय है कि आयकर विभाग ने 18 दिसंबर को भोपाल में त्रिशूल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राजेश शर्मा समेत अन्य बिल्डर्स के यहां छापा मारा था। राजेश शर्मा का कुणाल बिल्डर्स के जॉइंट वेंचर में सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में काम चल रहा है। सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट को लेकर एक दस्तावेज सामने आया है। इसमें कुणाल बिल्डर्स डेवलपर्स के डायरेक्टर विजय कुमार अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, रीतेश हरवानी, संगीता हरवानी, राधिका पत्नी राजेश शर्मा, कृष्णा बंसल, मीनू गोयल पत्नी युवराज गोयल के नाम पर जमीनें हैं। वहीं कनिका कल्याणी पत्नी सुमित कल्याणी, गौरव जैन वैभव गोयल, रिशु कटारिया पत्नी आलोक कटारिया, अलोक कटारिया, सैयद विकार हुसैन, सुदेश राय, हर्ष देवड़ा पुत्र जगदीश देवड़ा, दीपक भावसार, बृजेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानवती पटेल, मीना पांडेय पत्नी एके पांडेय, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर के नाम जमीनें और प्लॉट की जानकारी सामने आई है।

आयकर विभाग ने शर्मा की 24 प्रापर्टी अटैच

आयकर विभाग ने 18 दिसंबर को भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 56 ठिकानों पर छापा मारा था। इसें राजेश शर्मा के यहां से जमीन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए थे। इसके बाद आयकर विभाग ने भोपाल में शर्मा की 24 प्रॉपर्टी अटैच कर दी। इतना ही नहीं इन जमीनों की रजिस्ट्री पर रोक के लिए संबंधित विभागों को पत्र भी लिखा था।

उप नेता प्रतिपक्ष कटारे ने लगाए थे आरोप

विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने पिछले दिनों यह आरोप लगाए थे कि भोपाल के तालाब के ग्रीन बेल्ट में जहां लो डेंसिटी एरिया है। वहां कुणाल बिल्डर्स की जमीन है। कुणाल बिल्डर्स ने इस जमीन पर आवासीय प्रोजेक्ट डेवलप करने के लिए पिछले दस सालों में कई बार परमिशन मांगी। लो डेंसिटी एरिया होने के चलते परमिशन निरस्त होती गई। 2021 में जैसे ही कुणाल बिल्डर्स ने सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट के डायरेक्टर राजेश शर्मा से एग्रीमेंट किया उसके तत्काल बाद से ही लो डेंसिटी एरिया में ही जमीनों की धड़ाधड़ परमिशनें मिल गईं। कटारे ने आरोप लगाया था कि इसी इलाके में पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, उनकी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम से जमीनें खरीदी गई थीं।

देवड़ा ने की वीडी शर्मा से चर्चा

पटवारी के द्वारा ट्वीट कर जमीनों के दस्तावेज सार्वजनिक किए जाने के बाद रविवार दोपहर डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने बंद कमरे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से करीब 15 मिनट तक चर्चा की। इस दौरान बेटे के नाम पर सेंट्रल पार्क में जमीन सामने आने पर कहा कि जहां बात करना है वहां करो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में आग, 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

कोलकाता के झूलते रेस्तरां में लगी आग से 50 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। आग की वजह इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट हो सकती है। जांच जारी है।

लखनऊ में अखिलेश यादव बोले- अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें, वरना जेल जाएंगे

लखनऊ में अखिलेश यादव ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे अधिकारी राजनीतिक कार्यकर्ता न बनें। उन्होंने शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक दर्जा देने का भी वादा किया।

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 की मौत, 15 झुलसे

प्रतापगढ़ में कांग्रेस बैठक के दौरान टेंट संभालते समय करंट से 2 लोगों की मौत हुई और 15 झुलसे। तेज हवा से टेंट बिजली तारों को छू गया।

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF ने 1.14 करोड़ की विदेशी करेंसी जब्त की खबर की पुष्टि नहीं हुई। बेंगलुरु और मुंबई में ऐसे मामले दर्ज हैं।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव-दास से पूछा, ‘परमिशन नहीं थी तो जंतर-मंतर क्यों गए?’

दिल्ली हाईकोर्ट ने सौरव दास और आशुतोष रांका से पूछा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की अनुमति नहीं थी, तो वे वहां क्यों गए। अदालत ने याचिका वापस लेने को मंजूरी दी।

उन्नाव में बक्सा कांड: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की सिलबट्टे से कर दी हत्या

उन्नाव में बक्सा कांड में पत्नी और प्रेमी ने पति की सिलबट्टे से हत्या की। शव को बक्से में बंद कर हाईवे पर फेंका गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।

अहिरवार के ट्रांसफर पर टिप्पणी कर फंसे भाजपा विधायक अजय विश्नोई, जमकर हुए ट्रोल

मध्य प्रदेश में IAS राम प्रकाश अहिरवार का तबादला भोपाल नगर निगम आयुक्त पद पर हुआ। भाजपा विधायक अजय विश्नोई की टिप्पणी पर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ा।

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर ‘पुलिस कंपनी’ की रिलीज डेट घोषित

राम गोपाल वर्मा की क्राइम थ्रिलर पुलिस कंपनी की रिलीज डेट का ऐलान। फिल्म 4 जून 2027 को सिनेमाघरों में आएगी। हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में।

CM मोहन यादव ने स्कूल विस्तार का ऐलान, 20000 नई भर्तियों का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश में स्कूल विस्तार और शिक्षकों की भर्ती के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 20000 नई भर्तियों की योजना घोषित की है। इसका उद्देश्य शिक्षा गुणवत्ता सुधारना है।

SBI के 3,897 ग्राहकों के डेटा लीक, नाम-मोबाइल-पता डार्क वेब पर हुआ एक्सपोज़

SBI के 3,897 ग्राहकों का डेटा लीक हुआ है। नाम, मोबाइल नंबर और पता डार्क वेब पर एक्सपोज़ हुआ। बैंक ने जांच और सुरक्षा बढ़ाई है।