हनी सिंह शो के आयोजकों ने निगम को गलत जानकारी देकर कम दिया टैक्स, निगम ने भेजा नोटिस, 50 लाख जमा कराने के आदेश

Date:

AI Audio Companion Ready to stream
0:00
0:00 left

इंदौर। शहर में आज हनी सिंह का कॉन्क्लेव आयोजित हो रहा है। इसके लिए नगर निगम आयोजकों से लगातार टैक्स जमा कराने का कह रहा था। महापौर पुष्यमित्र भार्गव के दबाव के बाद आज आयोजकों ने 7 लाख 51 हजार रुपए की राशि जमा कराई। आयोजकों ने टिकट वितरण के आंकड़े छुपाकर निगम को चूना लगा दिया। इस पर महापौर ने कम से कम 50 लाख रुपए जमा कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद तुरंत निगम की तरफ से आयोजकों को नोटिस जारी किया गया है।

महापौर के निर्देश के बाद अपर आयुक्त लता अग्रवाल ने मेसर्स टी.वी. टुडे नेटवर्क लिमिटेड को नोटिस जारी किया है। इसमें स्पष्ट कहा गया है कि बगैर राशि जमा कराए आयोजन न हो। नोटिस में कहा गया है कि नियमानुसार 10 प्रतिशत मनोरंजन कर देना जरूरी है। आपके द्वारा आज यानी 7 मार्च को शपथ पत्र प्रस्तुत कर कुल 6696 टिकिट, राशि रू. 78,47,634/ का विक्रय बताकर 7,84,764/ आनलॉइन जमा करवाया गया है।

👉 यह भी पढ़ें:

जीएसटी पोर्टल में अलग ही आंकड़े

नोटिस में जीएसटी पोर्टल का हवाला देते हुए लिखा गया है कि टोटल टैक्सेबल राशि 3,28,01,174.21 है। इसमें Integrated Tax-1,45,555.65, Central Tax-28,79,332.12, State/UT Tax- 28,79,332.12 बताया गया है। इसके विपरित नगर निगम को कुल टिकट विक्रय राशि रू. 78,47,634/ के लिये राशि रूपये 7,84,764/- ही मनोरंजन कर राशि जमा करवाई गई है।

50 लाख जमा कराने के आदेश

नगर निगम ने नोटिस में लिखा है कि इस आयोजन के सकल आय का 10 प्रतिशत मनोरजन एवं आमोद कर अनिवार्य रूप से अग्रिम जमा करावाएं। सकल आय की चार्टड अकाउंटेंट के द्वारा सत्यापित प्रति भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। निगम राजस्व को दृष्टिगत रखते हुए राशि रू. 50 लाख जमा करवाना सुनिश्चित करे। अगर आपके द्वारा सकल आय की चार्टड अकाउंटेंट के द्वारा सत्यापित प्रति अनुसार 50 लाख से कम राशि मनोरंजन कर हेतु होगी तो शेष राशि नियमानुसार आपको सुपुर्द कर दी जाएगी।

महापौर ने दिखाए सख्त तेवर

इस पूरे मामले में भले ही विभागीय अधिकारियों का रवैया ढुलमुल रहा, लेकिन महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लगातार मोर्चा संभाला। उनके दबाव के बाद आयोजकों ने जैसे ही राशि जमा कराई, महापौर फिर सचेत हो गए और उन्होंने जीएसटी पोर्टल भी खंगाल डाला। इसके बाद तुरंत अधिकारियों को कम से कम 50 ला रुपए जमा कराने के निर्देश दिए। आयोजक शायद यह भूल गए थे कि यहां के महापौर हाईकोर्ट का पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता भी रह चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा

इंदौर में एलिवेटेड कॉरिडोर का चौथा हिस्सा शिवाजी वाटिका से गीता भवन तक शुरू होगा। रोटरी और रैंप की योजना बनाई गई है।

भोपाल में सेना दिवस पर 4000 से अधिक जवानों के साथ टैंक और ड्रोन शो

भोपाल में सेना दिवस परेड के दौरान 4000 से अधिक जवान, टैंक और एयर शो का प्रदर्शन होगा। आयोजन 15 जनवरी को बीएचईएल क्षेत्र में होगा।

पश्चिम रेलवे ने बढ़ाई रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि, दिसंबर 2026 तक जारी

रतलाम मंडल से गुजरने वाली 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की अवधि दिसंबर 2026 तक बढ़ी। यात्रियों को अब सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

इंदौर का मौसम: दिन-रात तापमान का अंतर घटेगा, ठंड बढ़ेगी

इंदौर में दिन-रात तापमान का अंतर घटने से ठंड बढ़ी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में पारा और गिरने की संभावना है।

भोपाल एयरपोर्ट पर शिवराज की सुरक्षा में हुई थी बड़ी चूक, बिना सूचना फ्लाइट व सीट बदली

भोपाल एयरपोर्ट सुरक्षा चूक के चलते मंत्री शिवराज सिंह चौहान को फ्लाइट में सीट बदलने से असुविधा हुई। प्रोटोकॉल उल्लंघन की शिकायत की गई।

सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन : देवास के DIC महाप्रबंधक डावर सस्पेंड, ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना

देवास के महाप्रबंधक सस्पेंड: सीएम मोहन यादव ने जनसमस्याओं में लापरवाही पर DIC प्रमुख को हटाया, नल-जल योजना में ठेकेदार पर 10 लाख का जुर्माना लगाया।

आईपीएल 2027 में रोहित शर्मा फिर संभालेंगे मुंबई इंडियंस की कमान

रोहित शर्मा फिर मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे। आईपीएल 2027 में टीम की कमान उनके हाथों में होगी।

ये सिरदर्द मोल लिया : सूरज बड़जात्या के प्रेम की वीगन दुकान का पुराना सामान!

सूरज बड़जात्या की नई फिल्म में पुराने प्रेम और पारिवारिक रस्मों का दोहराव है। फिल्म में सामाजिक मुद्दों की गहराई कम और संवाद उपदेशात्मक हैं।

सीमांकन के लिए सांवेर एसडीएम कार्यालय के बाबू ने मांगी ढाई लाख की रिश्वत, लोकायुक्त ने दर्ज किया केस

सांवेर एसडीएम कार्यालय में बाबू ने जमीन सीमांकन के लिए रिश्वत मांगी। लोकायुक्त ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद, नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस मिला

सुकेश चंद्रशेखर की डॉक्यूमेंट्री पर विवाद बढ़ गया है। नेटफ्लिक्स को लीगल नोटिस भेजकर डॉक्यूमेंट्री की रिलीज़ रोकने और पक्ष दिखाने की मांग की गई।