दिलजीत दोसांझ के शो में शराब और नॉनवेज परोसने पर घमासान, हिंदू संगठनों ने कलेक्टोरेट पर किया प्रदर्शन, आयोजन स्थल पर दो हजार कार्यकर्ता रहेंगे मौजूद

Date:


AI Audio Companion
Ready to stream full article

👉 यह भी पढ़ें:

0:00

0:00 left

इंदौर। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के शो से पहले शराब और नॉनवेज परोसने पर जमकर बवाल मचा हुआ है। शनिवार को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विरोध जताया था। इसके बाद रविवार को भी विरोध का सिलसिला जारी रहा। काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कलेक्टोरेट पहुंच गए वहां कार्यक्रम रद्द करने की मांग की। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला पहले ही विरोध कर चुके हैं, वहीं अब विधायक उषा ठाकुर और गोलू शुक्ला भी विरोध में उतर आए हैं।

रविवार सुबह काफी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए इस शो को रद्द करने की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इंदौर को उड़ता पंजाब नहीं बनने देंगे। काफी देर हंगामा करने के बाद कार्यकर्ताओं से ज्ञापन लेकर समझा बुझाकर उन्हें रवाना किया गया। इससे पहले शनिवार रात को आयोजन स्थल पर हंगामा हो गया। बजरंग दल के कार्यकर्ता जब आयोजन स्थल पर पहुंचे तो वहां चारों तरफ शराब और मांसाहार कंपनी के स्टॉल दिखे। कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए कार्यक्रम की अनुमति निरस्त करने की मांग की थी। इस दौरान उनकी पुलिस से झड़प भी हो गई।

दो हजार कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर रहेंगे मौजूद

विश्व हिंदू परिषद के इंदौर विभाग मंत्री यश पचानी ने कहा कि दिलजीत दोसांझ के कार्यक्रम में काफी संख्या में संभ्रांत घर की महिलाएं और युवतियां उपस्थित रहने वाली हैं। ऐसे में वहां शराब परोसे जाने की अनुमति दी गई है, जिसका हम जोरदार विरोध करते हैं। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे निरस्त करने की मांग की है। अगर ऐसा नहीं हुआ तो दो हजार कार्यकर्ता आयोजन स्थल पर मौजूद रहेंगे। कलेक्टर ने हमारी मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया है, अगर हमें जैसे ही पता चला कि वहां कुछ गड़बड़ हो रही है तो हम दो हजार कार्यकर्ता विरोध के लिए तैयार हैं।

आयोजक नहीं माने तो सड़कों पर होगा विरोध

बजरंग दल के राजनाथ योगी ने कहा कि हम नशे का हमेशा विरोध करते आए हैं। दिलजीत दोसांझ के शो में जिस तरह से शराब परोसी जा रही है, यह हमारी संस्कृति और इंदौर की पहचान पर धब्बा है। हमने आयोजकों को चेतावनी दी है अगर नहीं माने तो बजरंग दल के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे

ऐसे आयोजनों की अनुमति नहीं दें : उषा ठाकुर

विधायक उषा ठाकुर ने कहा कि शराब और नॉनवेज हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं है। मां देवी अहिल्या की नगरी में ऐसे कार्यक्रमों की कोई अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। व्यक्तित्व विकास के निर्माण में भी ये बाधक हैं। इंदौर की बिगड़ती संस्कृति में ऐसे कार्यक्रमों का हाथ है। हम लोगों ने मिलकर नाइट कल्चर बंद कराया। इससे यहां के लोगों को काफी राहत मिली है।

विधायक गोलू शुक्ला ने दी चेतावनी

विधायक गोलू शुक्ला ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में नशा परोसने का हम विरोध करते हैं। हम चेतावनी देते हैं कि इस तरह के आयोजनों की अनुमति नहीं दी जाए। आगे भी ऐसा न हो इस संबंध में हम प्रशासन से बात करेंगे। इस आयोजन को लेकर पहले भी हमने विरोध जताया था।

महापौर भार्गव और विधायक मेंदोला कर चुके हैं विरोध

इस कार्यक्रम को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक रमेश मेंदोला पहले ही विरोध जता चुके हैं। महापौर ने तो नेहरू स्टेडियम में इस कार्यक्रम की अनुमति सिर्फ इसीलिए नहीं दी थी कि यहां शराब और नॉनवेज परोसा जाना था। विधायक मेंदोला, कलेक्टर आशीष सिंह से मिलकर अपना विरोध जता चुके हैं। मेंदोला ने टिकटों की कालाबाजारी से लेकर शराब परोसे जाने तक का मुद्दा उठाया था। उन्होंने आयोजन स्थल पर पार्किंग की व्यवस्था से लेकर अन्य सुरक्षा के इंतजाम पर भी कलेक्टर से बात की थी।

एक पत्रकार ने ले रखी है आयोजन कराने की सुपारी

एक तरफ जहां हिन्दूवादी संगठनों और महापौर सहित शहर के अधिकांश जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन पर अपनी आपत्ति जताई है, वहीं कुछ पत्रकार और अधिकारियों ने इस आयोजन को सफलतापूर्वक कराने की सुपारी ले रखी है। इनमें से एक पत्रकार तो ऐसे हैं जिन्हें शराब सिंडिकेट की सुपारी उठाने पर एक ‘बड़े अखबार’ से कुछ समय पहले निकाला गया था। खास बात यह कि अभी भी जिस संस्थान से वे जुड़े हैं वहां भी कई मामलों की जांच जारी है। बताया जा रहा है कि उन्होंने शहर के शराब माफियाओं की तरफ से इस आयोजन की सुपारी ले रखी है। वे विरोध करने वाले नेताओं के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश के साथ ही अधिकारियों को आयोजकों के पक्ष में सेट करने में जुटे हैं। उनकी रुचि सिर्फ इसी में है कि उनके ‘क्लाइंट’ की शराब ही आयोजन स्थल पर पहुंचे।

विवादों मे दिलजीत के शोदिल लुमिनाती’ का नाम

दिलजीत दोसांझ के शो के नाम दिल लुमिनाती पर भी जबरदस्त विवाद हो चुका है। दिल तो उन्होंने अपने नाम से ले लिया लेकिन इलुमिनाटी एक विवादित संगठन का नाम है। तब से कहा जाने लगा कि दिलजीत इस कम्युनिटी का सदस्य हैं और वो कई बार इसका साइन भी अपने कॉन्सर्ट्स में दिखा चुके हैं। बॉलीवुड और हॉलीवुड के कई सारे सितारे के ऐसे है सितारे हैं जो इलुमिनाटी को फॉलो करते हैं। इलुमिनाटी का जो लोगो है उसके त्रिकोण में एक आंख है और इलुमिनाटी का ही प्रतीक है। दिलजीत के कई सारे ऐसे वीडियो और फोटो है जिसमें वो अपने हाथों से त्रिकोण वाला साइन बनाते हुए दिखते हैं। जब विवाद उठा तो दिलजीत ने कहा कि ये साइन क्राउन चक्र का निशान था ना कि इलुमिनाटी का है। इस रहस्यमय संगठन पर विश्वास करने वाले लोगों की मानें तो फ्रांस की क्रांति के पीछे भी इलुमिनाटी ही जिम्मेदार था। इस संगठन की शुरुआत 18वीं सदी में हुई थी। आज भी ऐसे कई लोग हैं, जिनका मानना है कि इलुमिनाटी गुप्त रूप से काम कर रहा है। उनका कहना है कि दुनिया में जो कोई भी बड़ी घटना हो रही है, उसके पीछे इसी का हाथ है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गंगाजल विवाद: राहुल गांधी ने दलित विरोधी मानसिकता पर साधा निशाना

गंगाजल विवाद पर राहुल गांधी ने भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता पर प्रहार किया। शुद्धिकरण को संविधान विरुद्ध बताया।

सोने की कीमतों में 800 रुपये तक की गिरावट, बाजार में सुस्ती

सोने की कीमतों में गिरावट जारी है। दिल्ली में ₹800 की कमी। जानें अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर।

चंद्रा-अंबानी विवाद: कांच के घर में बैठ पत्थर उछालने की कोशिश

सुभाष चंद्रा ने मुकेश अंबानी पर गलत नैरेटिव चलाने का आरोप लगाया। रिलायंस ने आरोपों को निराधार बताया।

MP में कमजोर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मध्य प्रदेश में कमजोर मानसून ने फिर से जोर पकड़ लिया है। 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

नेपाल बाढ़ में 84 भारतीयों की सुरक्षित वापसी, खोज अभियान जारी

नेपाल बाढ़ में भारतीयों की सुरक्षित वापसी के तहत 84 भारतीय नागरिकों को नेपाल से सुरक्षित निकाला गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता अहम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्बेकिस्तान और किर्गिज गणराज्य यात्रा शुरू, द्विपक्षीय वार्ता और एससीओ शिखर सम्मेलन पर ध्यान केंद्रित होगा।

मध्य प्रदेश सरकार ने नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद की पहल की

नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए मध्य प्रदेश सरकार की पहल। कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन के विशेष कदम।

कटनी: निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित

कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया पर 10 हजार का इनाम घोषित। धोखाधड़ी और पद के दुरुपयोग के आरोप।

24 घंटे में सिकल सेल जाँच, इंदौर के MGM अस्पताल को केंद्र की मदद

सिकल सेल जाँच के लिए इंदौर के MGM में नई सुविधा शुरू। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग जन्म के 24 घंटे के भीतर होगी।

विदेशी सोना तस्करी: डीआरआई की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंची

विदेशी सोना तस्करी की जांच इंदौर सराफा बाजार तक पहुंच गई है। डीआरआई ने प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

इंदौर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस का संचालन नवंबर तक जारी

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन का संचालन नवंबर तक जारी। यात्रियों की सुविधा के लिए अवधि बढ़ाई गई।

मप्र: 80 हजार मेधावी छात्रों को लैपटॉप के लिए मिलेगी राशि

मध्य प्रदेश लैपटॉप योजना के तहत 80 हजार से अधिक छात्रों को ₹25,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।

दमोह: बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से दी जान

दमोह में बेटे की आत्महत्या के बाद माता-पिता ने भी ट्रेन से कटकर जान दी। पारिवारिक विवाद से जुड़ा यह मामला हृदयविदारक है।

नियम उल्लंघन पर सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द

महाराष्ट्र FDA ने सिप्ला का दवा बिक्री लाइसेंस रद्द किया। अनधिकृत प्रचार के कारण यह कदम उठाया गया।

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने छोड़ी कुर्सी

महर्षि वाल्मीकि घोटाले में फंसे मंत्री बी. नागेंद्र ने इस्तीफा दिया। उन्होंने खुद को निर्दोष बताते हुए पार्टी को असहज स्थिति से बचाने के लिए ये निर्णय लिया।

दिल्ली रेस क्लब पर चला बुलडोजर, केंद्र के कब्जे में 53 एकड़ जमीन

दिल्ली रेस क्लब पर केंद्र का कब्जा, 53 एकड़ जमीन पर बुलडोजर चला। कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर कार्रवाई हुई।

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई, ब्रिटेन में बेचा आलीशान घर

DHFL घोटाले में ED की कार्रवाई से ब्रिटेन में बेची गई संपत्ति की जांच गहरी हुई। बैंक फ्रॉड से जुड़ा यह मामला महत्वपूर्ण है।

मध्य प्रदेश BJP करेगी OBC जातियों का आंतरिक सर्वे

मध्य प्रदेश BJP OBC जातियों का आंतरिक सर्वे करेगी। इसका मुख्य उद्देश्य राजनीतिक प्रतिनिधित्व का मूल्यांकन करना है।

इंदौर: नाबालिगों से चोरी कराते थे दुपहिया, 4 गिरफ्तार

इंदौर में नाबालिगों से वाहन चोरी कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश। पुलिस ने 4 गिरफ्तार किए, 11 वाहन जब्त।

पंजाब: सुखबीर बादल-सीआर पाटिल की मुलाकात से सियासी हलचल

पंजाब की राजनीति में अकाली दल और भाजपा के संभावित गठबंधन को लेकर सुखबीर बादल और सी.आर. पाटिल की मुलाकात ने हलचल मचा दी है।

नेपाल बाढ़ में 469 की मौत, 290 भारतीय लापता

नेपाल बाढ़ में 469 मौतें हुईं और 290 भारतीय लापता हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा पर आई इस आपदा ने भारी तबाही मचाई है।

एमपी हाईकोर्ट का निर्देश, डीजीपी मकवाना अवमानना मामले में पेश हों

डीजीपी कैलाश मकवाना के खिलाफ अवमानना मामले में हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश दिए हैं। चार सप्ताह में राशि न लौटाने पर व्यक्तिगत पेशी की चेतावनी।

पेंग्विन इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलोंगिंग’ छापने से किया इनकार

सोनिया गांधी की आत्मकथा 'बिलोंगिंग' का पेंग्विन इंडिया ने प्रकाशन से इनकार किया। जानिए इसके पीछे के कारण और संभावित नए प्रकाशक।

विदिशा में मिला गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग

विदिशा में गुप्तकालीन चतुर्मुखी शिवलिंग की खोज हुई है। यह शिवलिंग विभिन्न धार्मिक परंपराओं का अद्वितीय समन्वय दर्शाता है।

सर्वे: पीएम पद के लिए जनता की पसंद और एनडीए की बढ़त

पीएम पद के लिए जनता की पसंद नरेंद्र मोदी बने हुए हैं। सर्वे में मोदी को 49% और राहुल गांधी को 27% समर्थन मिला है।

बिना फोन के काम करेगा Plaud One इयरफोन, सिम और AI से लैस

बिना फोन के Plaud One इयरफोन की घोषणा। यह इयरफोन eSIM और AI तकनीक से लैस है, जो इसे स्मार्टफोन के बिना भी कार्य करने में सक्षम बनाता है।

राजगढ़ में बस हादसा: ड्राइवर समेत 4 की मौत, 11 घायल

राजगढ़ में बस हादसे में ड्राइवर समेत 4 की मौत और 11 लोग घायल। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ।

सिंहस्थ 2028: बारिश बाद इंदौर-उज्जैन फोरलेन निर्माण शुरू

सिंहस्थ 2028 के लिए इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड फोरलेन का निर्माण बारिश के बाद तेज होगा। यह परियोजना यात्रा समय को घटाकर 30-35 मिनट कर देगी।

टी-72 टैंकों के ओवरहॉल के लिए जबलपुर में ₹450 करोड़ की परियोजना शुरू

जबलपुर में टी-72 टैंक ओवरहॉल परियोजना से भारतीय सेना की क्षमता बढ़ेगी। यह परियोजना स्थानीय उद्योगों को भी लाभान्वित करेगी।

मंत्री विजयवर्गीय मीठा नहीं खाते, रक्षाबंधन पर मिठाई लेकर मत पहुंच जाना!

मंत्री विजयवर्गीय के चीनी पर बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनकी मिठाई खाते हुए तस्वीरें वायरल हो रही हैं।